अगर हम इस स्तर को ठीक करना चाहते हैं तो इसके शुरूआती लक्षणों में ही सतर्कता बरतनी होती है. अगर आपको खुद को सामान्य से अधिक बार पेशाब करते हुए पाते हैं, खासकर रात में, तो यह मधुमेह का संकेत हो सकता है. इसके साथ ही अगर आपको सामान्य या अधिक मात्रा में भोजन करने के बावजूद, वजन कम होने के लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको मधुमेह की बीमारी हो सकती है. ग्लूकोज का सही ढंग से उपयोग करने में शरीर की असमर्थता के कारण लगातार भूख लगना और अधिक खाना खाने की समस्या हो सकती है. जब शरीर में शर्करा ज्यादा मात्रा में हो जाती है तब आपकी आंखों के लेंस प्रभावित हो जाते हैं, जिससे आंखों की रोशनी धुंधली हो जाती है.
Source: Dainik Jagran August 05, 2023 23:29 UTC