Jabalpur News: बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं किया इलाज का कोई भुगतान - News Summed Up

Jabalpur News: बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं किया इलाज का कोई भुगतान


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सारे दस्तावेज देने के बाद भी पॉलिसीधारकों को अस्पताल में कैशलेस नहीं किया जा रहा है और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां बताकर नो क्लेम किया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत दिल्ली निवासी श्रीमती साक्षी ने बीमा लोकपाल में की है। उन्होंने बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।सालों से प्रीमियम भी जमा करती आ रही हैं। उन्हें बीमा कंपनी की मदद की जरूरत पड़ी तो क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने पहले कैशलेस से इनकार किया और जब बिल सबमिट किया गया तो क्लेम नंबर 2332013 जनरेट करते हुए जल्द प्रकरण का निराकरण करने का दावा किया गया।बीमिता लगातार बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर सहित ब्रांच के अधिकारियों से संपर्क कर रही है पर उन्हें सही जवाब जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि एजेंट भी सहयोग नहीं कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि जमा दस्तावेज बार-बार मांगकर परेशान किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएंस्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar February 16, 2026 23:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */