Jalaun : करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत - News Summed Up

Jalaun : करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत


Jalaun : कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम नौरेजपुर पुर में एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला इमरती की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घर पर चारा मशीन से जानवरों के लिए चारा काट रही थी, तभी अचानक मशीन में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत महिला को अचेत अवस्था में बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में करंट लगने से मौत की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 10:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */