Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की सूची में सबसे ऊपर था सरयू राय का नाम, जानें फिर क्या हुआ? रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 प्रदेश भाजपा की सूची में जमशेदपुर पश्चिम सीट से सरयू राय का नाम सबसे ऊपर था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने खुद इसे स्वीकारा है। उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत में स्पष्ट कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हमने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन नामों की अनुशंसा केंद्रीय नेतृत्व से की थी। इसमें सरयू राय का नाम एक नंबर पर था।उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से हमें जो उनके लिए करना था किया। लेकिन अंतत: निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को लेना होता है। चुनाव समिति तय करती है कि कहां से किसे चुनाव लड़ाएगी। हमारा काम सिर्फ वहां तक नामों को पहुंचाने का है। सरयू राय के बगावती तेवर पर कहा कि यदि वे बागी होंगे तो वे छह बरस के लिए निष्कासित हो जाएंगे। यही पार्टी का नियम है कि यदि आप अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो छह बरस के लिए निष्कासित किया जाएगा, चाहे वह लक्ष्मण गिलुवा हो या सरयू राय।Posted By: Alok Shahiअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran November 16, 2019 14:53 UTC