Kedarnath Yatra Prep: SP Rudraprayag Inspects Chopta-Tungnath Valley - News Summed Up

Kedarnath Yatra Prep: SP Rudraprayag Inspects Chopta-Tungnath Valley


पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए पर्यटक स्थल चोपता-तुंगनाथ घाटी का निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए पर्यटक स्थल चोपता-तुंगनाथ घाटी का निरीक्षण किया। उन्होंने भीरी-मक्कूमठ मार्ग से दुगलबिट्टा और चोपता तक संपूर्ण यात्रा मार्ग की स्थिति का जायजा लिय. एसपी तोमर ने भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर, मक्कूमठ में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुजारियों और हक-हकूकधारियों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की, ताकि स्थानीय समन्वय से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।चोपता पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक ने यात्रा मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन पुलिस चौकी के कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्थायी पुलिस चौकी से यात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा व सहायता में सुविधा होगी। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से भी यात्रा सीजन की चुनौतियों पर बात की।दुगलबिट्टा में अस्थायी रूप से संचालित पुलिस चौकी चोपता के निरीक्षण के दौरान एसपी ने वहां तैनात पुलिस बल से मुलाकात की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इनमें यात्रियों के साथ सौम्य और मर्यादित व्यवहार बनाए रखना, यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना ताकि संवेदनशील मोड़ों पर जाम न लगे, और आकस्मिक स्थितियों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय रखना शामिल है।तुंगनाथ घाटी धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण मार्ग है। पुलिस अधीक्षक ने भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, यातायात निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा, एसएचओ ऊखीमठ मनोज नेगी सहित कोतवाली ऊखीमठ और चौकी चोपता का पुलिस बल उपस्थित था।


Source: Dainik Bhaskar March 30, 2026 19:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */