Nagpur News: कचरे के ढेर में मृत मिली नवजात, अवैध संबंध या बेटी होने पर फेंकने की आशंका - News Summed Up

Nagpur News: कचरे के ढेर में मृत मिली नवजात, अवैध संबंध या बेटी होने पर फेंकने की आशंका


Nagpur News. कचरे के ढेर में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार को दिनदहाड़े अंबाझरी हिलटॉप क्षेत्र में घटी इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले में अंबाझरी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।अंबाझरी हिलटॉप लेआउट स्थित गोदावरी अपार्टमेंट के सामने बुधवार सुबह कचरे के ढेर में एक नवजात मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि बच्ची का जन्म घटना से करीब दो घंटे पहले ही हुआ था। बच्ची पूर्ण रूप से विकसित थी। आशंका है कि उसकी हत्या कर उसे थैली में डालकर कचरे में फेंक दिया गया।किसी सतर्क नागरिक की नजर कचरे के ढेर पर पड़ी, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया।पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी ने अवैध संबंध उजागर होने के डर से या बेटी होने के कारण इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया हो सकता है। घटनास्थल के पास सरकारी अस्पताल होने के कारण आसपास के निजी और सरकारी अस्पतालों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। थानाधिकारी विनोद गोडबोले ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।


Source: Dainik Bhaskar February 18, 2026 14:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */