Panna News: सलेहा थाना पुलिस द्वारा आम्र्स एक्ट के प्रकरण में ०८ साल से फरार एक स्थाई वारंटी को सूचना पर सतना के बस स्टैड से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। आरोपी शिव कुमार साहू पिता सुरेश कुमार साहू उम्र ३२ वर्ष निवासी ग्राम पथरहटा थाना अमदरा जिला सतना के विरूद्ध वर्ष २०१८ में आम्र्स एक्ट की धारा २५(बी) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था आरोपी संबंधित मामलें में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय पन्ना के यहां प्रचलित प्रकरण में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सलेहा उपनिरीक्षक बलबीर सिह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रियाज मोहम्मद, आदित्य कुशवाहा, आरक्षक भरत पाण्डेय, आरक्षक देवराज गौतम एवं साइबर सेल पन्ना टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 21:14 UTC