Panna News: बीच सड़क पर कुत्ता आने से दो पहिया वाहन की टक्कर, समय पर एम्बूलेंस नहीं आने के पिता-पुत्र ने लगाये आरोप - News Summed Up

Panna News: बीच सड़क पर कुत्ता आने से दो पहिया वाहन की टक्कर, समय पर एम्बूलेंस नहीं आने के पिता-पुत्र ने लगाये आरोप


Panna News: अजयगढ़ अन्तर्गत छठवां मील के पास बीच सडक पर अवारा कुत्ता आ जाने के कारण एक दो पहिया वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें वृद्धा के सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार ०८ अप्रैल २०२६ को जगन्नाथ नामदेव उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी रगौली तहसील नरैनी उत्तर प्रदेश जो अपने पिता कल्लू प्रसाद नामदेव उम्र 65 वर्ष अपने ससुराल दमोह जिला से अपने निज निवास रगौली आ रहा था तभी अचनाक फौजी ढाबा के पहले छठवां मील के पास एक आवारा कुत्ता गाडी के सामने आ गया और गाी अनियंत्रित होकर गिर गई।जिसमें कल्लू प्रसाद नामदेव उम्र 65 वर्ष के सिर में गंभीर चोट आ गईं। घटना स्थल पर लोगों द्वारा डायल ११२ को काल किया गया मगर किसी प्रकार का जबाव नहीं मिला और घायल पिता-पुत्र ने एम्बूलेंस के भी समय पर न पहुंचने के आरोप लगाये हैं। कुछ पत्रकारगण करतल तरफ से आ रहे थे उनको जब यह घटना की जानकारी मिली तो उनके द्वारा प्रयास करते हुये लखनउ तरफ से पन्ना की ओर जा रही बस को रोका गया जिसमें चालक मोहम्मद आलम द्वारा वाहन को रोक कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र अजयगढ़ पहुचाया गया है जहां डाक्टरों द्वारा घायल को जिला अस्पताल पन्ना के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों ने कहा कि हमें एम्बूलेंस नहीं मिली और हम प्रायवेट वाहन कर यहां तक आये हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 18:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */