Pune City News: अब चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे आंदेकर-कोमकर जैसे गैंगेस्टर परिवार - News Summed Up

Pune City News: अब चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे आंदेकर-कोमकर जैसे गैंगेस्टर परिवार


भास्कर न्यूज, पुणे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस ने मनपा चुनाव के लिए कुख्यात गैंगस्टर बंडू आंदेकर परिवार के दो सदस्यों को वार्ड 23 (नाना पेठ) से टिकट दे दिया है। इन्हें आज एबी फॉर्म दिए गए। ये फॉर्म लक्ष्मी आंदेकर और सोनाली आंदेकर को दिए गए हैं जो गणेश कोमकर हत्याकांड में आरोपी है और जेल में बंद है। खास बात यह है कि आयुष की मां कल्याणी कोमकर ने भी इसी क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में अपना फॉर्म जमा किया। अब पुलिस के लिए यह क्षेत्र विशेष रूप से निगरानी वाला बन गया है क्योंकि दोनों ही परिवार गैंगवार से जुड़े हैं। यहां आंदेकर गैंग और कोमकर-गायकवाड़ गैंग के बीच पिछले साल से ही विवाद चल रहा है। इस विवाद के कारण अब तक तीन हत्याएं हो चुकी हैं।आंदेकर परिवार की आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण अजित पवार गुट ने इस उम्मीदवारी को लेकर अत्यधिक गोपनीयता बरती थी। नामांकन के आखिरी दिन अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने लक्ष्मी आंदेकर और सोनाली आंदेकर को एबी फॉर्म दिया। हालांकि एक दिन पहले ही आयुष कोमकर की मां कल्याणी ने मीडिया के माध्यम से अजित पवार से आग्रह किया था कि वे आंदेकर परिवार के किसी सदस्य को टिकट न दे अन्यथा वह अजित पवार के कार्यालय के बाहर आत्महत्या कर लेंगी। कल्याणी कोमकर ने पहले शिंदे की शिवसेना से टिकट मांगा था। उन्होंने कहा था कि वे आंदेकर परिवार के आतंक को खत्म करने और अपने बेटे आयुष को न्याय दिलाने के लिए राजनीति में आना चाहती हैं। टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। अब रविवार पेठ-नाना पेठ (वार्ड 23) में चुनावी घमासान के बहाने दो आपराधिक गिरोहों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।इसलिए संवेदनशील है मामलानाना पेठ इलाके में कुछ महीने पहले अजित पवार गुट के पूर्व नगरसेवक वनराज आंदेकर की हत्या हुई थी। वनराज और कल्याणी रिश्ते में सगे भाई-बहन थे। कल्याणी के पति गणेश को वनराज की हत्या के आरोप में जेल में रखा गया है। इस साल सितंबर माह में कल्याणी के बेटे आयुष की हत्या कर दी गई थी जिसका आरोप वनराज के पिता बंडू, उसकी पत्नी सोनाली, चाची लक्ष्मी सहित कुछ अन्य जेल में हैं। इस गैंगवार को देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क थी लेकिन अब चुनावी माहौल में उसे विशेष ध्यान रखना होगा।गैंगस्टर गजा मारणे की पत्नी को भी अजित पवार गुट ने दिया टिकटमनपा चुनाव के लिए मंगलवार नामांकन का अंतिम दिन था। बगावत से बचने के लिए पार्टियों ने सूची जारी करने के बजाय सीधे उम्मीदवारों को एबी फॉर्म सौंपा। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कुख्यात गैंगस्टर गजा मारणे की पत्नी जयश्री मारणे को वार्ड 10 ( बावधन-भुसारी कॉलोनी) से आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। अपराधी की पत्नी को टिकट देने से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।


Source: Dainik Bhaskar December 31, 2025 14:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */