भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। तीर्थक्षेत्र आलंदी नगर परिषद की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कब्जा बरकरार रखा है। नगर अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रशांत कुरहाड़े निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) पार्टी के प्रकाश कुरहाड़े को 6,690 मतों से पराजित किया।आलंदी नगर परिषद की 21 में से 15 सीट जीतकर भाजपा ने एकतरफा सत्ता हासिल की है। चुनाव में शिवसेना (शिंदे) पार्टी के चार और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) पार्टी के केवल दो नगरसेवक ही चुनकर आ सके। नगर अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार प्रशांत कुरहाड़े को 12,724 मत मिले, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) के प्रकाश कुरहाड़े को 6,034 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार उमेश डरपे को 144 और सुरेश दौंडकर को केवल 66 मत मिले। पिछली बार भाजपा की ओर से सीधे जनता द्वारा चुनी गईं नगर अध्यक्ष वैजयंता उमरगेकर इस बार पार्षद पद पर विजयी हुई हैं।आलंदी के विजयी उम्मीदवारनगरसेवकों में भाजपा की ओर से वैजयंता उमरगेकर, सुजाता तापकीर, रामचंद्र भोसले, पूजा घुंडरे, सोमनाथ कुरहाड़े, कांचन येलवंडे, गोविंद कुरहाड़े, संतोष रासकर, खुशी बोरुंदिया, साक्षी कुरहाड़े, हेमंत कुरहाड़े, सुनील घुंडरे, सचिन गिलबिले, दिनेश घुले और ऋतुजा तापकीर निर्वाचित हुए हैं। शिवसेना (शिंदे) पार्टी की ओर से सुरेश झोंबड़े, अरुणा घुंडरे, आदित्य घुंडरे और ऋतुजा घुंडरे ने जीत हासिल की है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) पार्टी की ओर से उज्ज्वला काले और अर्चना तापकीर नगरसेवक के रूप में चुनी गई हैं।
Source: Dainik Bhaskar December 22, 2025 16:06 UTC