RBSE 12वीं का रिजल्ट 24 जुलाई को: राजस्थान बोर्ड ने पूरी की परीक्षा परिणाम की तैयारियां, 9 लाख छात्रों का खत्म होगा इंतजार - News Summed Up

RBSE 12वीं का रिजल्ट 24 जुलाई को: राजस्थान बोर्ड ने पूरी की परीक्षा परिणाम की तैयारियां, 9 लाख छात्रों का खत्म होगा इंतजार


Hindi NewsLocalRajasthanAjmerRBSE Will Release 12th Result In Ajmer On 24th, About 9 Lakh Students Had Applied; Minister Of State For Education Govind Singh Dotasara Will Also Be Present, Preparations CompleteRBSE 12वीं का रिजल्ट 24 जुलाई को: राजस्थान बोर्ड ने पूरी की परीक्षा परिणाम की तैयारियां, 9 लाख छात्रों का खत्म होगा इंतजारराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर 24 जुलाई को शाम चार बजे 12वीं का परीक्षा रिजल्ट घोषित करेगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारोली ने बताया कि शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा भी अजमेर मौजूद रहेंगे। 12वीं परीक्षा के लिए कुल 8 लाख 82 हजार 112 छात्रों ने आवेदन किए थे। 12वीं मूक बधिर परीक्षा के लिए 809 छात्रों ने आवेदन किए और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के लिए 3,823 छात्रों ने आवेदन किए थे।स्कूल पर थी रिजल्ट की जिम्मेदारीइस बार रिजल्ट देने की सारी जिम्मेदारी स्कूल पर ही थी। परीक्षा नहीं होने के कारण दोनों क्लासेज के स्टूडेंट्स को प्रमोट किया गया। 10वीं के स्टूडेंट्स का 8वीं, 9वीं व 10वीं के सेशनल मार्क्स के आधार पर मार्क्स दिए, वहीं बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं के सेशलन मार्क्स के रिजल्ट तैयार किया गया है।RBSE ने 12वीं के स्टूडेंट्स के मार्क्स भेजने के लिए स्कूलों को 7 जुलाई तक का समय दिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया था। इसी तरह 10वीं के मार्क्स 12 जुलाई तक मांगे गए थे। इसे भी बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया।10वीं का रिजल्ट बाद में10वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 12 लाख 14 हजार 512 परीक्षार्थी हैं। 10वीं मूक-बधिर परीक्षा के लिए 1,763 छात्रों ने आवेदन किए। 10वीं वोकेशनल परीक्षा के लिए 48 हजार 846 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए। प्रवेशिका परीक्षा के लिए 8,355 छात्रों ने आवेदन किए। इसका रिजल्ट बोर्ड बाद में घोषित करेगा।14 अप्रैल को स्थगित की गई थी परीक्षाराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल के मुताबिक परीक्षाएं 6 मई से शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण 14 अप्रैल को ही परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया था। इसके बाद फार्मूला तय कर प्रमोट करने का निर्णय किया।


Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 16:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */