Railway News: आद्रा रेलमंडल की 6 ट्रेनें 31 मार्च से 5 अप्रैल तक रद, 3 राज्यों के यात्रियों को होगी परेशानी - News Summed Up

Railway News: आद्रा रेलमंडल की 6 ट्रेनें 31 मार्च से 5 अप्रैल तक रद, 3 राज्यों के यात्रियों को होगी परेशानी


जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में 31 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल लाइन को दुरूस्त करने का कार्य करेगी। इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने 6 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है।इसके अलावा रेलवे ने 2 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शोर्ट टर्मिनेशन और शोर्ट ओरिजिनेशन कर चलाने का फैसला किया है।वहीं 31 मार्च, 1 और 4 अप्रैल को टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर - हटिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडाबिहार, मुरी होते हुए हटिया तक चलाया जाएगा।रेलवे के इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी31 मार्च, 3 और 4 अप्रैल को ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी ।5 अप्रैल को ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।31 मार्च, 3, 4 और 5 अप्रैल को ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह - चन्द्रपुरा - भोजूडीह मेमू का परिचालन रद रहेगी।ये ट्रेने शोर्ट टर्मिनेशन और शोर्ट ओरिजिनेशन कर चलेगीटाटानगर - आसनसोल मेमू- बराभूम मेमू (68056/68060) : 2 अप्रैल को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी । आद्रा से आसनसोल स्टेशन के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद रहेगी।


Source: Dainik Jagran March 30, 2026 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */