Hindi NewsLocalChhattisgarhRaipur Politician Threatens Inspector | Drunk Driving Video | BJP Leaderरसूखदार ने पुलिस को अंजाम भुगतने धमकी दी, VIDEO: रायपुर में नशे में कार ड्राइव करते पकड़ाया, बोला-मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, थोड़ा बहुत पिया हूंरायपुर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने राजू मित्रा की गाड़ी जब्त कर ली है।राजधानी रायपुर में नशे में कार ड्राइव कर रहे एक रसूखदार ने पुलिस को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। 28 मार्च की रात पुलिस ने राजू मित्रा को नशे की हालत में कार चलाते हुए पकड़ा, तो राजू ने कहा कि मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, फिर भी आप लोग नहीं समझ रहे। उसका अंजाम यहीं भुगता कर रहूंगा।तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। धमकाने का वीडियो भी सामने आया है। राजू ने खुद को राजनीतिक पार्टी का प्रदेश पदाधिकारी बताया। वीडियो में वह कहते दिख रहा है कि छोटा मोटा चालान लेकर छोड़ देते, थोड़ा बहुत शराब पीया हूं।पुलिस ने राजू की गाड़ी जब्त कर ली है। बता दें कि सोशल मीडिया पर राजू की कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हुई है और ये वीडियो भी वायरल हो रहा।पुलिस से बहस की ये तस्वीरें देखिए…खुद को प्रदेश पदाधिकारी बताने वाले युवक को समझाते हुए पुलिस अधिकारी।इसी कार में सवार था युवक।राजू मित्रा की सोशल मीडिया प्रोफाइल।निरीक्षक रैंक के अधिकारी कर रहे थे जांच28 मार्च की रात तेलीबांधा क्षेत्र में मॉल के सामने पुलिस की ड्यूटी लगी थी। जहां रायपुर कमिश्नरेट के अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक रैंक के अधिकारी शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों की जांच कर रहे थे।शराब पीने की पुष्टि, चाभी मांगने पर धमकीइस दौरान गाड़ी लेकर निकले राजू मित्रा को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। जांच करने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई, तो पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई कर गाड़ी की चाभी मांगी। जिस पर युवक उनसे विवाद करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, तो बवाल करने और अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा।खुद को हिंदू जागरण मंच दुर्ग का बताया है जिलाध्यक्षराजू मित्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल रखी है। जिसमें उसने खुद को हिंदू जागरण मंच दुर्ग का जिलाध्यक्ष बताया है। इसके साथ ही बीजेपी नेताओं के साथ कई फोटो पोस्ट भी की है। पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है।सोशल मीडिया पर नेताओं के साथ देखिए तस्वीरें…डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ राजू मित्रा की फोटो।पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ तस्वीर।रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ राजू मित्रा की तस्वीर।शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 137 लोगों पर एक्शनरायपुर कमिश्नरेट के अधिकारियों ने शनिवार (28 मार्च) को सरप्राइज चेकिंग लगाकर देर रात तक गाड़ी लेकर घूमने वाले लोगों की जांच की। जांच के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 137 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनवरी 2026 से लेकर अब तक 1400 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की है।……………………इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…रायपुर में शराब पार्टी में दोस्त को चाकू से काट-डाला,VIDEO: वर्चस्व की लड़ाई में विवाद, 5 युवकों ने घेरकर मारा; एक की हालत गंभीरदोस्तों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई।रायपुर में देर रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर….
Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 09:16 UTC