Ranji Trophy 2019: विदर्भ बना चैंपियन, सौराष्ट्र को हरा लगातार दूसरी बार जीता खिताबनागपुर, जेएनएन। डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ ने (Ranji Trophy 2019) फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र को 78 रन से हराकर एक बार फिर से रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। विदर्भ ने लगातार दूसरी बार ये खिताब जीता है। विदर्भ ने पिछले साल दिल्ली को हराकर खिताब जीता था जबकि सौराष्ट्र की टीम 2015-16 के फाइनल में मुंबई से हारी थी।सरवटे रहे जीत के हीरो206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की पूरी टीम 58.4 ओवर में सिर्फ 127 रन पर ही ढेर हो गई। बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे विदर्भ के लिए स्टार थे, जिन्होंने दूसरी पारी में अपने 24 ओवरों में छह विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 98 रन देकर पांच विकेट लिए थे।फाइनल में फ्लॉप रहे पुजारास्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, जिन्होंने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत में शानदार भूमिका निभाई, सौराष्ट्र के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और दोनों पारियों में सस्ते में आउट हो गए।संक्षिप्त स्कोर:विदर्भ: 312 और 200सौराष्ट्र: 307 और 127, 58.4 ओवर में (विश्वराज जडेजा 52, आदित्य सरवटे (6/59)क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Pradeep Sehgal
Source: Dainik Jagran February 07, 2019 06:12 UTC