Salim Khan Health Update LIVE: अभी भी ICU में सलीम खान, तबीयत स्थिर, घर लौटे सलमान, अलवीरा और निर्वाण - News Summed Up

Salim Khan Health Update LIVE: अभी भी ICU में सलीम खान, तबीयत स्थिर, घर लौटे सलमान, अलवीरा और निर्वाण


सलीम खान अभी भी ICU में, हालत स्थिर, दिनभर मिलने-जुलने वालों का लगा रहा तांतामालूम हो कि सलीम खान अभी भी ICU में हैं और उनकी हालत स्थिर है। बुधवार, सुबह 11 बजे सलीम खान के डॉक्टर जलिल पारकर ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। उन्होंने सलीम खान की तबीयत की जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और जब अस्पताल लाया गया था, तो वह फिट थे। साथ ही यह भी कहा था कि आज या फिर कल गुरुवार को सलीम साहब को वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। हालांकि, अभी देर रात तक उन्हें वेंटिलेटर से हटाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं देर रात, सलमान खान, अलवीरा और निर्वाण वापस घर लौट गए। दिनभर आज भी परिवार के अलावा अन्य लोगों के अस्पताल में सलीम खान से मिलने आने वालों का तांता लगा हुआ था। संगीता बिजलानी, रितेश देशमुख, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, साजिद नाडियाडवाला, मधु मंटेना, सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह, शूरा खान और यूलिया वंतूर पहुंची थीं। सलीम खान की दोनों पत्नियां-सलमा और हेलेन भी पहुंची थीं। दोनों मंगलवार, 16 फरवरी को भी तुरंत अस्पताल पहुंची थीं। सलमान भी पिता का हाल जानने कई बार अस्पताल के चक्कर लगाते नजर आए और बुधवार देर रात वह घर लौट गए।


Source: NDTV February 18, 2026 13:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */