Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, एचडीएफसी और एशियन पेंट के शेयर सबसे अधिक टूटेनई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कामकाजी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले हैं और शुरुआती कारोबार में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 190.88 अंक की गिरावट के साथ 37,949.59 पर खुला है। यह शुक्रवार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर 0.63 फीसद या 240.34 अंक की गिरावट के साथ 37,900.13 पर ट्रेंड कर रहा था। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई के सूचकांक सेंसेक्स के 30 शेयरों में से मात्र 2 शेयरों में तेजी और 28 शेयरों में गिरावट दिखाई दी।सेंसेक्स के शेयरों की स्थिति (9:25AM)सेंसेक्स के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर निफ्टी 0.52 फीसद या 58 अंक की गिरावट के साथ 11,157.45 पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर और शेष 39 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड करते देखे गए।निफ्टी के शेयरों की स्थिति (9:30 AM)सेक्टोरल सूचकांकों की स्थितिसेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सप्ताह के आखिरी कामकाजी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 11 सेक्टोरल सूचकांक में से सिर्फ एक सूचकांक में बढ़त और शेष सभी में गिरावट देखी गई। सेक्टोरल सूचकांकों में से केवल निफ्टी फार्मा में 0.97 फीसद की बढ़त देखी गई। वहीं, निफ्टी फाइनेंस सर्विस में 1.66 फीसद, निफ्टी एफएमसीजी में 0.62 फीसद, निफ्टी मेटल में 0.88 फीसद, निफ्टी रियल्टी में 0.64 फीसद, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.16 फीसद, निफ्टी बैंक में 1.62 फीसद, निफ्टी ऑटो में 0.47 फीसद, निफ्टी आईटी में 0.03 फीसद और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.50 फीसद की गिरावट देखने को मिली।Posted By: Pawan Jayaswalडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran July 24, 2020 03:56 UTC