The party that never compromised on principles has today become the world's largest political force: Padele - News Summed Up

The party that never compromised on principles has today become the world's largest political force: Padele


Hindi NewsLocalMpSagarThe Party That Never Compromised On Principles Has Today Become The World's Largest Political Force: Padeleसिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करने वाली पार्टी आज बनी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत : पड़ेलेसागर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकसागर| भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर तिलकगंज स्थित सिंथिल पड़ेले के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।मुख्य वक्ता सिंथिल पड़ेले ने कहा कि वर्ष 1980 में नई दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में भारतीय जनसंघ ने भारतीय जनता पार्टी के नाम से अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की थी। उस समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने कहा कि 47 वर्षों की यात्रा में भाजपा ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन अपने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत से प्रेरित होकर भाजपा अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की चिंता करने वाली पार्टी के रूप में आगे बढ़ी है। आज यह विश्व की सर्वाधिक सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। इसके बावजूद पार्टी सेवा, सुशासन और संगठनात्मक मजबूती के अपने मूल उद्देश्यों पर कायम है।कार्यक्रम में सुनील कुमार बेन, संजय सेन, राहुल बेन, मुकेश रजक, आशीष जैन, राहुल जैन, संजय जैन और अंजुम आरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार प्राचार्य श्वेता पडेले ने माना।.


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 00:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */