Ultimate Student Award : दसवीं, बारहवीं पास मेधावियों को मिलेगा सम्मान, एक्सपर्ट देंगे कॅरियर संवारने के टिप्स - News Summed Up

Ultimate Student Award : दसवीं, बारहवीं पास मेधावियों को मिलेगा सम्मान, एक्सपर्ट देंगे कॅरियर संवारने के टिप्स


गोरखपुर (ब्यूरो)।मानव रचना यूनिवर्सिटी पे्रजेंट दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अल्टीमेट स्टूडेंट अवार्ड से दसवीं और 12वीं पास होनहारों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित गोकुल अतिथि भवन में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सम्मान समारोह में सिर्फ सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के स्टूडेंट्स ही पॉर्टिसपेट कर सकते हैैं। समारोह में पार्टिसिपेशन के लिए स्टूडेंट दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ऑफिस में अपनी मार्कशीट के साथ पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।कॅरियर सेलेक्शन के मिलेंगे टिप्सदैनिक जागरण आईनेक्स्ट के इस सम्मान समारोह में मेरिट के अकॉर्डिंग टॉपर्स को मेडल के साथ सर्टिफिकेट, वहीं बाकी स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के दौरान एक्सपट्र्स स्टूडेंट्स को कॅरियर सेलेक्शन के टिप्स दिए जाएंगे। साथ ही कॅरियर ऑप्शन पर भी बात होगी।कॉल कर कराएं रजिस्ट्रेशनसम्मान समारोह में होने वाले सेमिनार के दौरान बताया जाएगा कि कैसे चुनें एडमिशन की सही दिशा, बेहतर इंस्टीट्यूट, बेस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा। सेमिनार में पार्टिसिपेट करने के लिए मोबाइल नंबर 7311192685 पर कॉल कर भी रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैैं।


Source: Dainik Jagran June 04, 2023 17:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */