SP Bijapur Mohit Garg: 10 Naxals neutralised in an encounter with STF & DRG in Bijapur, 11 weapons recovered… https://t.co/eGVYOZVaZD — ANI (@ANI) 1549524477000छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां गुरुवार को 10 नक्सलियों को खत्म कर दिया गया। इस ऑपरेशन को स्पेशल टास्क फोर्स और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड्स ने मिलकर अंजाम दिया। सुरक्षाबलों ने नक्सलिउन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।यों के पास से 11 हथियार भी बरामद किए। यह जानकारी बीजापुर के एसपी मोहित गर्ग ने दी।उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे भैरामगढ़ थान क्षेत्र के जंगल वाले इलाके में STF और DRG ने मिलकर 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। उनके पास से 11 हथियार बरामद हुए हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के ही सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला की जान चली गई थी।सुकमा के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया था कि गोदेलगुडा गांव निवासी महिला किसी दैनिक कार्य के लिए जंगल गई थी और उसी दौरान वह सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच हो रही गोलीबारी की चपेट में आ गई। उनके साथ गईं एक अन्य महिला घायल हो गई थीं। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस का एक दल इलाके में अभियान चलाने के बाद लौट रहा था। उसी दौरान आम नागरिकों की तरह दिखने वाले 6-7 नक्सलियों ने रेंगईगुड़ा इलाके में उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
Source: Navbharat Times February 07, 2019 07:58 UTC