onion price: प्याज की कीमत 200 रुपये किलो पार, बढ़ती कीमतों पर होगा रिसर्च - onion price touched 200 rs per kg in solapur of maharashtra - News Summed Up

onion price: प्याज की कीमत 200 रुपये किलो पार, बढ़ती कीमतों पर होगा रिसर्च - onion price touched 200 rs per kg in solapur of maharashtra


हाइलाइट्स प्याज के भाव में नरमी का फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहामहाराष्ट्र के सोलापुर में प्याज की कीम 200 रुपये प्रति किलो को पार कर गईप्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह प्याज की उपलब्धता में कमीइस महीने के अंत तक प्याज की कीमतें ऊंची बने रहने के आसारशहर 25 नवंबर को भाव 30 नवंबर को भाव 5 दिसंबर को भाव नई दिल्ली 76 रुपये 76 रुपये 94 रुपये मुंबई 89 रुपये 82 रुपये 120 रुपये चैन्नै 59 रुपये 80 रुपये 120 रुपये कोलकाता 90 रुपये 80 रुपये 120 रुपये पणजी 100 रुपये 110 रुपये 165 रुपयेतारीख सभी शहरों का औसत भाव 25 नवंबर 59 रुपये 30 नवंबर 80 रुपये 5 दिसंबर 120 रुपयेफिलहाल प्याज के भाव में नरमी का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। कीमतों में दिन-प्रति-दिन इजाफा ही देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के सोलापुर बाजार में प्याज की कीमतें 200 रुपये के पार निकल गई हैं। इसकी वजह प्याज की कम उपलब्धता है। व्यापारियों का कहना है कि इस महीने के अंत तक प्याज की कीमतें ऊंची बने रहने के आसार हैं। सोलापुर में 300 किलो प्याज की खेप की कीमत 200 रुपये के पार निकल गई। हालांकि, दूसरे बाजार में कीमत इससे कम है।वहीं एक दूसरे कारोबारी की मानें तो सबसे अच्छी क्वालिटी के प्याज की बिक्री 170-180 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से हो रही है। इसकी वजह यह है कि दक्षिणी राज्यों से मांग बहुत अच्छी है। नासिक के लासलगांव एपीएमसी में नए प्याज का भाव अधिकतम 100 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है। औसत कीमत 70 रुपये प्रति किलोग्राम है। नए प्याज को लाल प्याज भी कहा जाता है। लासलगांव प्याज की एशिया की सबसे बड़ी मंडी है।भाव प्रति किलो मेंभाव प्रति किलो मेंआईआईटी बीएचयू में प्याज की बढ़ती कीमतों का कारण पता लगाने के साथ समाधान निकाला जाएगा। ऐसा प्लान बनाने की तैयारी है जिससे आने वाले समय में समस्या का पूरी तरह समाधान हो सके।प्याज की कीमतें इस स्तर पर पहुंच गई हैं कि आप एक किलो प्याज के दाम में कई चीजें खरीद सकते हैं। आप एक किलो प्याज के दाम में एक किलो चिकन, एक क्वालिटी बियर, 2.5 लीटर पेट्रोल या पांच किलो आटा खरीद सकते हैं।


Source: Navbharat Times December 08, 2019 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */