'ये खाती क्या है?' स्वरा भास्कर को फूड ब्लॉगर ने किया बॉडी शेम, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब- 'आपने एक दूध...'

दरअसल, फूड ब्लॉगर नलिनी ने स्वरा भास्कर की तस्वीर के साथ, उनके बढ़े वजन का मजाक उड़ाते हुए कहा था, ‘ये खाती क्या है’? स्वरा ने ट्रोलर की इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मैं मां बनी हूं, कुछ अच्छा कीजिए नलिनी’. हां, मैं शाकाहारी हूं और समझती हूं कि डेयरी किसी तरह से क्रूर हो सकती है. लेकिन, शाकाहार पर मेरे साथ बातचीत करने के बजाय आपने वजन बढ़ने के लिए एक शिशु को दूध पिलाने वाली मां को शर्मिंदा करना चुना?? इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही खत्म हो जाता है.

June 23, 2024 09:20 UTC


मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: NEET-PG स्थगित; NTA के डायरेक्टर हटाए गए; जगन रेड्डी का पार्टी ऑफिस ढहाया; बांग्लादेश को हराकर भारत सेमीफाइनल के करीब

Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; NEET Paper Leak Case | YSRCP Office Building Demolish| Neet Pg Entrance Postponedमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: NEET-PG स्थगित; NTA के डायरेक्टर हटाए गए; जगन रेड्डी का पार्टी ऑफिस ढहाया; बांग्लादेश को हराकर भारत सेमीफाइनल के करीब21 घंटे पहले लेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकनमस्कार,कल की बड़ी खबरें NEET एग्जाम से जुड़ी रहीं, सरकार ने NEET-UG की जांच का जिम्मा CBI को सौंपा है। वहीं हेल्थ मिनिस्ट्री ने 23 जून को होने वाली NEET-PG एग्जाम स्‍थगित कर दी है।लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...NEET-UG एग्जाम में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 कैंडिडेट्स रीएग्जाम देंगे। टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा।अब कल की बड़ी खबरें...1. NTA के डायरेक्टर सुबोध कुमार पद से हटाए गए; NEET-UG एग्जाम की जांच CBI करेगीकेंद्र सरकार ने सुबोध कुमार सिंह को NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के डायरेक्टर जनरल (DG) के पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रदीप सिंह खरोला को नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। सरकार ने NEET-UG में पेपर लीक और अनियमितताओं की जांच CBI को सौंपी है। UGC-NET पेपर लीक की जांच भी CBI कर रही है।उधर, 23 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) कराता है। 300 शहरों के 1000 से ज्यादा सेंटर पर यह एग्जाम होना था। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।NTA में सुधार के लिए हाई लेवल कमेटी बनी: शिक्षा मंत्रालय ने NTA की परीक्षाओं में गड़बड़‍ियां रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए 7 मेंबर्स की हाई लेवल कमेटी का ऐलान किया। ISRO के पूर्व चेयरमैन के. राधाकृष्‍णन इसके चीफ होंगे। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर बी जे राव और AIIMS के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया भी कमेटी के मेंबर हैं। कमेटी 2 महीने में शिक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी।10 दिन में 4 बड़े एग्जाम रद्द/स्थगित: NTA की ओर से 12 जून को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) कराई गई थी, जो शाम को ही रद्द कर दी गई। 18 जून को हुआ UGT-NET 19 मई को रद्द कर दिया गया। 25 से 27 जून के बीच होने वाला CSIR UGC NET भी स्थगित हो चुका है। इसके बाद NEET-PG स्थगित हुआ।पूरी खबर यहां पढ़ें...2. आंध्र के पूर्व CM का पार्टी ऑफिस ढहाया, जगन बोले- चंद्रबाबू का बर्ताव तानाशाह जैसाYSRCP का ऑफिस गुंटूर जिले के तडेपल्ली में करीब 9,365 वर्ग फीट में बनाया जा रहा था।आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP का निर्माणाधीन ऑफिस बुलडोजर से गिरा दिया गया। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) ने की। YSRCP चीफ जगन मोहन रेड्‌डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के नए CM चंद्रबाबू नायडू बदले की राजनीति कर रहे हैं। वे एक तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं।YSRCP बोली- सरकार ने हाईकोर्ट का निर्देश भी नहीं माना: राज्य सरकार की कार्रवाई पर YSRCP ने कहा कि ऑफिस तोड़े जाने से पहले उसमें स्लैब डालने की तैयारी हो रही थी। तेलंगाना हाईकोर्ट ने किसी भी तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। पार्टी की लीगल टीम ने CRDA कमिश्नर को इस आदेश से अवगत करा दिया था। CRDA ने इस आदेश की अवहेलना की है।पूरी खबर यहां पढ़ें...4. सलमान फायरिंग केस: लॉरेंस के भाई का वॉयस सैंपल मैच, फोन पर इंस्ट्रक्शन दे रहा थासलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल हमलावरों को इंस्ट्रक्शन दे रहा था। पकड़े गए दोनों हमलावरों के मोबाइल से मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग की पुलिस ने फोरेंसिक जांच कराई थी। मुंबई पुलिस ने अनमोल के ऑडियो सैंपल लिए और आरोपियों के मोबाइल में मिले ऑडियो को फोरेंसिक लैब भेजा था। यह सैंपल मैच हो गया है।लॉरेंस ग्रुप ने ली थी हमले की जिम्मेदारी: सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को सुबह पांच बजे दो हमलावरों ने फायरिंग की थी। घटना के दो दिन बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया था। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी।पूरी खबर यहां पढ़ें...7.

June 23, 2024 08:49 UTC


प्रोटेम स्पीकर की मदद से इंडिया गठबंधन का इनकार, संसद सत्र शुरू होने से पहले ही मचा घमासान

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है। इस सत्र की शुरुआत से पहले ही विपक्षी इंडिया गठबंधन ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। स्पीकर के चुनाव से पहले ही प्रोटेम स्पीकर के चयन को लेकर इंडिया गठबंधन ने आपत्ति जताई है। अब यह खबर सामने आ रही है कि लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) की सहायता के लिए नामित विपक्षी नेता इस जिम्मेदारी को अस्वीकार करने पर विचार कर रहे हैं। प्रोटेम स्पीकर के लिए कांग्रेस के आठ बार के लोकसभा सांसद कोडिकुन्निल सुरेश की अनदेखी का आरोप विपक्ष की ओर से लगाया गया है। कोडिकुन्निल सुरेश की जगह बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने के बाद इंडिया गठबंधन अब नए सदस्यों को शपथ दिलाने में महताब की सहायता करने की भूमिका को अस्वीकार कर सकता है।ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था ताकि वे 26 जून को अध्यक्ष के चुनाव तक अध्यक्ष के कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। राष्ट्रपति ने महताब की सहायता के लिए वरिष्ठ सांसदों के एक पैनल को भी नामित किया था जिसमें तीन विपक्षी दलों के सांसद-कांग्रेस नेता के. सुरेश, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और डीएमके सांसद टी आर बालू का नाम था। वहीं भाजपा नेता राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।कांग्रेस ने यहां तक आरोप लगाया है कि दलित समुदाय से होने के कारण कोडिकुन्निल सुरेश को बीजेपी सरकार ने नजरअंदाज किया। विपक्षी खेमे के सूत्रों ने कहा कि सुरेश, बालू और बंद्योपाध्याय उन्हें दी गई भूमिका स्वीकार नहीं कर सकते। विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने महताब की नियुक्ति को उचित ठहराते हुए कहा कि सबसे लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के सेवा देने वाले सांसद को इस पद के लिए चुना जाता है। उन्होंने कहा कि महताब बिना किसी ब्रेक के सात बार लोकसभा के सदस्य हैं। इस समय अगर हम मंत्रियों को छोड़ दें तो वे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सदस्य हैं। उन्होंने के सुरेश के बारे में बात की। उनके कुल आठ कार्यकाल हैं, लेकिन 2004 और 1998 में ब्रेक थे। कोई उल्लंघन नहीं हुआ है, केवल वे ही महसूस करेंगे (कि उल्लंघन हुआ है) जिन्होंने सिस्टम या उसके नियमों को नहीं पढ़ा है।लोकसभा चुनाव के बाद संसद के पहले सत्र से पहले प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति सरकार और विपक्ष के बीच विवाद का विषय बन गई है। विपक्ष पहले से ही कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है, जिसमें NEET-NET मामला, बंगाल में ट्रेन दुर्घटना, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन , एग्जिट पोल के बाद शेयर की कीमतों में अचानक उछाल और चुनाव परिणाम के दिन उनकी गिरावट शामिल है।

June 23, 2024 03:22 UTC


'अनशन के दौरान मुझ पर हमले की हुई कोशिश', आतिशी बोलीं- जब तक पानी नहीं मिल जाता, तब तक सत्याग्रह रहेगा जारी

आतिशी ने कहा, "आज मेरे अनशन का दूसरा दिन है। कल से कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने यह अनशन क्यों शुरू किया? दिल्ली के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली के पास अपना पानी नहीं है। दिल्ली का सारा पानी इसके पड़ोसी राज्य से आता है।"जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने जल सत्याग्रह के दूसरे दिन कुछ लोगों द्वारा अनशन स्थल पर घुसकर उपद्रव करने और उन पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "भाजपा को यह समझना होगा कि मैं गांधीजी के सत्याग्रह के रास्ते पर हूं। मैं ऐसे छोटे हमलों से नही डरूंगी। जब तक दिल्ली के 28 लाख लोगों को उनके हक का पानी नही मिल जाता तब तक यह अनशन जारी रहेगा।"सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि पानी की कमी है: आतिशीउन्होंने कहा, "दिल्ली के हिस्से का कुल पानी 1,005 एमजीडी (प्रति दिन मिलियन गैलन) है। इसमें से 613 एमजीडी पानी हरियाणा से आता है। हालांकि मैंने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की है। मैं सुप्रीम कोर्ट भी गई, जिसने माना कि दिल्ली में पानी की कमी है। इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने हमें पानी नहीं दिया।"आतिशी के स्वास्थ्य की डॉक्टरों ने की जांचवहीं सत्याग्रह स्थल पर आतिशी के ब्लड प्रेशर, वजन और शुगर लेवल की डॉक्टरों ने जांच की, जिसमें गिरावट आने की बात कही जा रही है। वहीं आतिशी ने कहा कि आज सुबह दिल्ली जल बोर्ड से मिले आंकड़ों से पता चला है कि कल उनके अनशन पर बैठने के बाद भी हरियाणा ने 110 MGD पानी कम भेजा है, इस वजह से दिल्ली के 28 लाख लोग प्यास से बेहाल हैं। उनके सत्याग्रह का आज दूसरा दिन था।ये भी पढ़ेंः जेल में लगातार कमजोर हो रहे केजरीवाल, अब तक 8 किलो वजन घटा; AAP का दावा

June 23, 2024 02:58 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */