Hindi NewsLocalRajasthanKotaKota On The Threshold Of Being Corona Free, Only 1 Active Case In The District, 12 Negative And Suspected Patients Admitted In The Hospital Kota Rajasthanअच्छी खबर: कोरोना मुक्त होने की दहलीज पर कोटा, जिले में केवल 1 एक्टिव केस, अस्पताल में नेगेटिव व सस्पेक्टेड 12 मरीज भर्तीकोटा 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकवैक्सीन के लिए कतार में खड़े लोगकोरोना की दूसरी लहर के बाद जिले में राहत की खबर आई है। कोटा जिला कोरोना मुक्त होने की दहलीज पर पहुंच गया है।स्टेट से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में केवल 1ही एक्टिव केस बचा हैं। बुधवार को 1,433 सैम्पल की जांच में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है।इधर कोविड अस्पताल में कुल 12 मरीज भर्ती रहे।इनमें 12 नेगेटिव-सस्पेक्टेड मरीजों में से 9 ऑक्सीजन पर रहे। 8 मरीज आईसीयू में है,जिनमें 1 NIV पर है। जिले अबतक 7 लाख 18 हजार 901 सैम्पल जांच में 57 हजार 050 कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें 449 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 56 हजार 600 मरीज रिकवर्ड हुए है। बुधवार को भी 10 मरीज रिकवर्ड हुए।कोरोना संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस के मरीज भी धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में एमबीएस अस्पताल में ब्लैक फंगस का एक भी मरीज सामने नहीं आने से चिकित्सा विभाग में राहत की सांस ली है। वर्तमान में अस्पताल के ब्लैक फंगस वार्ड में मात्र 17 मरीज भर्ती है। आपको बता दे अस्पताल में अबतक ब्लैक फंगस के 185 मरीज भर्ती हुए थे, जिनमें से 21 मरीजों की मौत हुई है।
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 15:00 UTC