आप भी जानें दुनिया का लोकप्रिय स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स - News Summed Up

आप भी जानें दुनिया का लोकप्रिय स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स


स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का 225 टन वजन स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का वजन 204,117 किलोग्राम के बराबर है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के ढांचे का वजन अपने आप में लगभग 250,000 पाउंड है। इस स्टेच्यू के वजन का कारण है बाहरी ढांचे में किये गए शुद्ध तांबे का उपयोग, जिसे स्टील पर लटकाया गया है।स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण सितंबर 1875 में शुरू हुआ एडौर्ड डी लाबौले ने सबसे पहले इसे अमेरिका को उपहार में देने का विचार जाहिर किया। इसका आधिकारिक रूप से निर्माण 1875 में फ्रांस में शुरू हुआ, और 1886 में इसका निर्माण पूरा कर किया गया। एक बार पूरा होने के बाद, स्मारक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टुकड़ों को पहले फ्रांस में एक साथ रखा गया था। बाद में, इसे अलग-अलग टुकड़ों में संयुक्त राज्य अमेरिका भेज दिया गया।स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का पूरा नाम स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का एक रोचक तथ्य ये भी है कि इसका पूरा नाम लिबर्टी एनलाइटिंग द वर्ल्ड है। प्रतिमा का नाम रोमन देवी लिबर्टस के नाम पर रखा गया है, जो रोमन पौराणिक कथाओं में स्वतंत्रता का प्रतीक है।वर्तमान स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी मशाल केवल एक कॉपी है यह प्रतिमा भले ही जलती हुई मशाल के लिए जानी जाती है, लेकिन अब जो इसमें मशाल रखी गई है वो एक केवल कॉपी है। 1984 में, मौसम की वजह से होने वाले नुकसान के कारण मशाल को बदलना पड़ गया था। कॉपी रखी गई टोर्च में नई तरीके से मशाल को डिजाइन किया गया है। ऑरिजिनल मशाल को पर्यटकों के देखने के लिए लिबर्टी संग्रहालय में डिस्प्ले के रूप में रखा गया है।स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी ने 879 साइज के पहनें हैं शूज वैसे स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के पैर सही ढंग से देख पाना मुश्किल है, लेकिन आप बता दें, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के जूते का आकार 879 है। यह एक अमेरिकी महिला के औसत जूते के आकार से लगभग 98 गुना बड़ा है।स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का रंग हरा होने की वजह है मौसम चूंकि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की बाहरी परत शुद्ध तांबे से बनी है, इसलिए स्मारक का मूल रंग तांबे के भूरे रंग का था। हालांकि, समय के साथ और मौसम बदलते रहने की वजह से, बाहरी परत ने कॉपर कार्बोनेट बनाना शुरू कर दिया, जिसे पटिना कहा जाता है। ये बदलाव स्मारक की स्थापना के 30 साल बाद देखा जाने लगा, जिसने अंततः स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को हरा कर दिया।स्मारक के क्राउन बालकनी तक पहुंचने के लिए 354 सीढ़ियां जो लोग स्टेच्यू के सिर तक जाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको 354 सीढ़ियां पैदल चलना पड़ेगा। स्मारक के कर्मचारियों का लोगों को ये भी सुझाव होता है कि अगर आप इतनी सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं, तो आपका स्वास्थ्य एकदम फिट होना चाहिए। सीढ़ियां चढ़ने में औसतन 15 से 20 मिनट का समय लगता है।ऑब्ज़र्वेशन डेक तक जाने के लिए शुल्क आप फोन से या ऑनलाइन तरीकों से बुकिंग करके यहां के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि टिकट न्यूयॉर्क या न्यू जर्सी राज्यों में पाए जाने वाले टिकट कार्यालयों में नहीं खरीदे जा सकते।मुकुट का है अपना महत्व स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी में मूर्ति के मुकुट पर 7 स्पाइक्स हैं और इन स्पाइक्स का अपना एक अलग मतलब और महत्व है। आपको बता दें, ये स्पाइक्स दुनिया के 7 महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं और हर स्पाइक की लंबाई 9 फीट और वजन लगभग 150 पाउंड है। वहीं क्राउन में 35 खिड़कियां हैं।


Source: Navbharat Times July 08, 2021 10:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */