Hindi NewsLocalRajasthanBarmerCBI May Reach Barmer By Thursday Night To Investigate Kamlesh Prajapat Encounter Case, CBI Contacts Barmer Policeकमलेश प्रजापत एनकाउंटर केस: CBI ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, आज रात तक बाड़मेर पहुंच सकती है CBI, पुलिस से किया संपर्कबाड़मेर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकबाड़मेर के कुख्यात बदमाश कमलेश प्रजापति। फाइल फोटो।राजस्थान के बहुचर्चित कमलेश प्रजापति एनकाउंटर केस में CBI ने मामला दर्ज कर लिया है। अब इसके बाद सीबीआई टीम गुरुवार रात को कभी भी बाड़मेर पहुंच सकती है। CBI टीम के आने से पहले पुलिस ने टीम के रुकने के लिए बदोबस्त कर दिया है। CBI दिल्ली के पुलिस के उपाधीक्षक देविन्द्र कुमार को जांच सौंपी गई है। सीबीआई ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की थी।जानकार सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने बाड़मेर पुलिस प्रशासन से सम्पर्क कर लिया है। पुलिस को आने की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सीबीआई टीम के रुकने के लिए बाड़मेर सर्किट हाउस में बदोबस्त कर दिया है। अब अनुसंधान में यह साफ होगा कि कमलेश प्रजापत का एनकाउंटर सोची समझी साजिश और उनकी हत्या के प्रयास के लिए किया गया स्थानीय पुलिस का षड़यंत्र था या फिर कमलेश की मौत उसे पकड़ने के लिए पुलिस ऑपरेशन के दौरान अचानक उत्पन्न परिस्थितियों की वजह से हुई। इसके लिए सीबीआई टीम बाड़मेर में शुक्रवार को कभी भी पहुंच सकती है।गत 23 अप्रैल को कमलेश प्रजापत एनकाउंटर पर लगातार उठ रहे सवालों और भारी विवाद के बाद राजस्थान सरकार ने सीबीआई जांच के लिए 31 मई को नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इसके आधार पर केन्द्र ने 2 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी कर सहमति दे दी थी। केन्द्र के नोटिफिकेशन के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कमलेश एनकाउंटर की जांच सीबीआई से करवाने की अनुशंसा केन्द्र को भेजी थी। इसकी सिफारिशी चिट्ठी और पूरे केस के दस्तावेज केंद्र सरकार को भेज दिए थे।हाईकोर्ट में दायर है याचिकापरिजनों सहित प्रजापत समाज के लोगोंं की ओर से एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। कमलेश के परिजनों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका पेश कर एनकाउंटर को हत्या बताते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया था। पांच करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग करते हुए पूरी राशि बाड़मेर पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक सहित 24 अन्य पुलिसकर्मियों से वसूल कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की याचिका हाईकोर्ट में दाखिल है।यह था मामला22 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के सेंट पॉल स्कूल के पीछे एक मकान में घिरे कमलेश प्रजापत को पकड़ने गई पुलिस ने उसके गेट तोड़ कर भागने के दौरान गोली मार कर एनकाउंटर कर दिया था।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 12:56 UTC