आपके दशम स्थान में चंद्र देव का गोचर आपके कार्यों के कुछ विलंब होगा लेकिन पूरी सफलता को प्राप्त करेंगे। नए रोजगार का प्रयास कर रहे जातकों को मनचाहा परिणाम मिलने में अभी कुछ समय लगेगा। तकनीकी क्षेत्र से सम्बंधित जातकों को अपना व्यापार शुरू करने का अवसर मिल सकता है।छात्र अपने दैनिक लक्ष्यों को पूरा करेंगी, गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, पिता से मतभेद होने की संभावना है। भाषा पर नियंत्रण बनाए रखें। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से लाभ होगा, प्रेम जीवन लिए समय शुभ बना हुआ है।आंशिक आर्थिक लाभ होने की संभावना है, निवेश के लिए समय शुभ है। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान बनाये रखें। स्वास्थ्य नियमों का पालन करें। राहु देव के मंत्र ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: का जप करें। – ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times May 07, 2020 21:43 UTC