Hindi NewsLocalRajasthanJaipur12 Flights Took Off, Less Than 20 Per Cent Passenger LoadAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना संक्रमण का असर: 12 फ्लाइट्स ने ही भरी उड़ान, 20 फीसदी से भी कम हुआ यात्रीभारजयपुर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक तस्वीरकोरोना संक्रमण का असर अब हवाई यात्राओं पर भी होने लगा है। संक्रमण के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर लगातार यात्रीभार कम हो रहा है। एयरपोर्ट पर इन दिनों 20 फीसदी से भी कम यात्रियों का आवागमन हो रहा है। गुरुवार को मात्र 14 फ्लाइट्स का ही संचालन हुआ, जिसमें 865 यात्रियों का डिपार्चर और 974 का अराइवल हुआ। फरवरी महीने की बात करें तो रोज औसतन 9600 यात्रियों का आवगमन हो रहा था। वहीं शुक्रवार को महज 12 फ्लाइट्स का संचालन हुआ। यात्री भार नहीं होने से इंडिगो बैंगलुरु की फ्लाइट 6ई-839, स्पाइसजेट सूरत की फ्लाइट एसजी-2773, मुंबई की फ्लाइट एसजी-279, गो एयर मुंबई की फ्लाइट जी8-389, अहमदाबाद की फ्लाइट जी8-701, स्पाइसजेट अहमदाबाद की फ्लाइट एसजी-2948, गो एयर हैदराबाद की फ्लाइट जी8-506, मुंबई की फ्लाइट जी8-2608, स्पाइसजेट मुंबई की फ्लाइट एसजी-237, गो एयर कोलकाता की फ्लाइट जी8-702, एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट 9आई-644, इंडिगो मुंबई की फ्लाइट 6ई-577, कोलकाता की फ्लाइट 6ई-237 और बैंगलुरु की फ्लाइट 6ई-373 रद्द रही।कंटेंट : शिवांग चतुर्वेदी
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2021 13:10 UTC