कोहली ने बताया- चर्बी घटने पर मां को लगता था कि बीमार और कमजोर हो रहा हूं, उन्हें फिट रहने का भरोसा नहीं दिला पाता था - Dainik Bhaskar - News Summed Up

कोहली ने बताया- चर्बी घटने पर मां को लगता था कि बीमार और कमजोर हो रहा हूं, उन्हें फिट रहने का भरोसा नहीं दिला पाता था - Dainik Bhaskar


Hindi NewsSportsCricketVirat Kohli Mother On Fitness Say Kohli Was Looking Sick Mayank Agrawal News Updatesबेटे की फिटनेस, मां की परेशानी: कोहली ने बताया- चर्बी घटने पर मां को लगता था कि बीमार और कमजोर हो रहा हूं, उन्हें फिट रहने का भरोसा नहीं दिला पाता था5 घंटे पहलेकॉपी लिंकविराट अपनी मां सरोज कोहली के साथ किचन में चाय बनाते हुए। विराट कोहली 86 टेस्ट में 7240 और 248 वनडे में 11867 रन बनाए हैं। -फाइल फोटोबीसीसीआई ने विराट कोहली और मयंक अग्रवाल के बीच लाइव चैट शो का वीडियो शेयर कियाभारतीय कप्तान कोहली ने कहा- मां कहती थी कि तू बड़ा कमजोर हो गया है, कुछ खाता क्यों नहीं हैAdvertisement Advertisementभारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की फिटनेस उनकी मां के लिए परेशानी का कारण होती थी। कोहली ने बताया कि वर्कआउट के बाद उनकी चर्बी घटने से मां को लगता था कि वे बीमार और कमजोर हो रहे हैं। मयंक अग्रवाल के लाइव चैट शो ‘ओपन नेट्स विद मयंक’ में कोहली ने कहा कि हर मां की तरह मेरी मां भी मेरे लिए टेंशन करती है और मैं उसे विश्वास नहीं दिला पाता कि यह मेरी फिटनेस है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोहली और मयंक के बीच लाइव चैट शो का वीडियो शेयर किया। बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा- सुनिए जब विराट कोहली ने फिटनेस की तैयारी शुरू की तब उनकी मां उनके बारे में क्या सोचती थी।Moms be like 😅Listen in to what @imVkohli's mother thought of him when he started his fitness regime. More such fun stories on #OpenNetsWithMayank, coming up soon on https://t.co/Z3MPyesSeZ@mayankcricket pic.twitter.com/WSYyBUIBeh — BCCI (@BCCI) July 23, 2020मां का बच्चे के लिए टेंशन करना आम बातकोहली ने कहा, ‘‘मेरी मां कहती थी कि तू बड़ा कमजोर हो गया है। तू कुछ खाता क्यों नहीं है। यह आम बात है, क्योंकि हर मां अपने बच्चे के लिए ऐसा कहती है। यदि किसी बच्चे में चर्बी नहीं है, तो मतलब उसके साथ कोई समस्या है या फिर वह बीमारी है। मुझे मां को हर दूसरे दिन यह विश्वास दिलाना पड़ता था कि मैं बीमार नहीं हूं। मैं यह सब अच्छा खेलने के लिए कर रहा हूं।’’मां को मना पाना बेहद मुश्किलभारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मां को मना पाना बेहद मुश्किल था। कई बार यह सब मजेदार होता था, लेकिन जब आप हर अगले दिन सुनते हैं कि तू तो बीमार लग रहा है, तो यह दुखी करने वाला भी होता था। मां मेरी हर दिन की मेहनत पर बीमार कहकर पानी फेर देती थी। यह सब मेरे लिए कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन समय काफी अच्छा था।’’कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 5412 रन बनाएकोहली ने 86 टेस्ट में 53.62 की औसत से 7240 रन बनाए हैं। उन्होंने 27 शतक भी लगाए हैं। उनके नाम 248 वनडे में 11867 और 81 टी-20 में 2794 रन हैं। कोहली ने आईपीएल के 177 मैच में अब तक सबसे ज्यादा 5412 रन बनाए हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2020 03:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */