Hindi NewsLocalUttar pradeshLucknowFive Year Old Childs Deadbody Found In Talab, Police Investigate The Caseकौशाम्बी में मिला पांच साल के मासूम का शव: 10 घंटे पहले अपहरण का दर्ज हुआ था मुकदमा, मासूम की लाश देखकर घर में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस11 घंटे पहलेकॉपी लिंककृष्ण कुमार की फाइल फोटो।उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में पांच साल के मासूम का तालाब में शव मिला है। मासूम के परिजनों ने 10 घंटे पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तालाब में लाश मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। मासूम बीते शनिवार को घर के बाहर से अचानक गायब हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच कर रही है।पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के चांदराई गांव का रहने वाले भीम का बेटा कृष्ण कुमार (5) बीते शनिवार को घर के बाहर से अचानक लापता हो गया था। पीड़ित के काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने रविवार शाम को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले में जांच कर रही थी तभी सोमवार सुबह मासूम कृष्ण कुमार का शव गांव के तालाब में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हत्या या हादसे में उलझी पुलिसकृष्ण कुमार का शव जिस तालाब में मिला है, वह घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है। इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह ने बताया, बच्चे कृष्ण कुमार की मौत के कौन से कारण जिम्मेदार है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। पीएम रिपोर्ट का इन्तजार किया जा रहा है, उसी के आधार पर आगे विवेचना जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 11:05 UTC