सड़क हादसे में युवक की मौत: रोहतास में पिकअप वैन में बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचते के दौरान तोड़ा दम - News Summed Up

सड़क हादसे में युवक की मौत: रोहतास में पिकअप वैन में बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचते के दौरान तोड़ा दम


Hindi NewsLocalBiharRohtas Road Accident, Bihar News; One Killed In Bike Pickup Van Collisionसड़क हादसे में युवक की मौत: रोहतास में पिकअप वैन में बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचते के दौरान तोड़ा दमरोहतास 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकयुवक की लाश।रोहतास जिले के कोचस थाना अंतर्गत जगदीशपुर गंगगोलिया वन के पास डीएवी स्कूल के समीप एक पिकअप वैन ने बाइक से जा रहे बिजली मिस्त्री को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कि बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृत युवक कोचस के वार्ड नंबर 07 के रहने वाले विजय कुमार का 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह है।क्या बोले स्थानीय लोगघटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल प्राइवेट कंपनी में मीटर लगाने का कार्य करता था। सोमवार को भी मीटर लगाने के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप वैन ने राहुल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान ही राहुल की मौत हो गई।ग्रामीणों ने किया सड़क जाममौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। मृतक राहुल कुमार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाले पिकअप वैन को जप्त कर लिया है जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और मुहल्ले में भी गम का माहौल व्याप्त है।


Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */