उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ एक चिकित्सक होना मानव जाति की सेवा करने का संकल्प लेना है। ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ पर हम अपने साहसी चिकित्सकों के साहसपूर्ण प्रयासों को सलाम करते हैं, जिन्होंने तमाम बाधाओं के बावजूद मानवता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। समाज के प्रति उनके नि:स्वार्थ प्रयासों को हमने बार-बार देखा है।’’‘सीए दिवस’ के मौके पर ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ (सीए) को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ ‘सीए दिवस’ पर, मैं पूरी सीए बिरादरी को बधाई देता हूं। ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ हमारे देश के आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, उनकी विशेषज्ञता तथा वृहद ज्ञान राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके इसी उत्साह एवं जोश के साथ अपना योगदान देते रहने की कामना करता हूं।’’
Source: Navbharat Times July 01, 2021 04:52 UTC