पूर्वी टुंडी पूर्वी टुंडी के पोखरिया में स्थापित विल्सन मेमोरियल चर्च 132 साल पुराना है। वर्ष 1पूर्वी टुंडी : पूर्वी टुंडी के पोखरिया में स्थापित विल्सन मेमोरियल चर्च 132 साल पुराना है। वर्ष 1888 में इस चर्च की स्थापना की गई थी। तब यह एक मात्र चर्च हुआ करता था। पूर्वी टुंडी के विभिन्न गांवों से पहुंचने वाले इसाई समुदाय के लोग यहां क्रिसमस मनाने जुटते थे। दो दशक पूर्व विश्वाडीह गांव व रूपन पंचायत के बड़तोल गांव में भी चर्च की स्थापना की गई। क्रिसमस पर्व पर प्रार्थना के लिए चर्च पहुंचने वाले लोगों की संख्या अलग-अलग स्थानों पर बंट जाने से पोखरिया चर्च में लोगों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, अभी भी पोखरिया विल्सन मेमोरियल चर्च में ईसाई समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोग मिलजुलकर क्रिसमस पर्व मनाने पहुंचते हैं।पोखरिया चर्च समिति सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण प्रत्येक वर्ष की भांति नाटक आदि का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। केवल प्रार्थना सभा ही आयोजित होगी। उसमें भी केवल तीस लोगों के उपस्थित होने की अनुमति रहेगी। प्रार्थना सभा शुक्रवार सुबह दस बजे से आयोजित होगी। क्रिसमस को लेकर गुरुवार की दोपहर चर्च परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने नृत्य-गान प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।--------------मैथन जेईएल व कुमारधुबी होली फैमिली चर्च में भव्य तैयारीमैथन/चिरकुंडा : क्रिसमस को लेकर मैथन स्थित जीईएल चर्च व कुमारधुबी होली फैमली चर्च में भव्य तैयारी की गई है। दोनों चर्च को रंग-बिरंगी लाइटिग व अन्य साज-सज्जा से सजाया संवारा गया है। मैथन जेईएच चर्च में गुरुवार शाम सात बजे प्रभु यीशु की प्रार्थना की गई। शुक्रवार की सुबह नौ बजे चर्च में विशेष प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान मैथन के इसाई समुदाय के लोग मौजूद रहेंगे। तालडांगा में वर्ष 1976 में स्थापित होली फैमली चर्च में चिरकुंडा, निरसा, कुमारधुबी, पंचेत समेत बराकर के इसाई समुदाय के लोग जुटेंगे।फादर अमातुशु कुजूर ने बताया कि क्रिसमस पर शुक्रवार की सुबह विशेष प्रार्थना होगी। सौ की संख्या में लोग प्रार्थना करेंगे। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 24, 2020 18:11 UTC