तरुण कुमार को ‘एकम सम्मान’, चेंजमेकर्स के प्रयासों को मिला मंच - News Summed Up

तरुण कुमार को ‘एकम सम्मान’, चेंजमेकर्स के प्रयासों को मिला मंच


जमशेदपुर (ब्यूरो)। रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) के द्वारा "एकम डायलॉग्स - संवाद से निर्माण" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें समाज में बदलाव लाने वाले चेंजमेकर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार के नीति निर्माता, विशेषज्ञ और पद्मश्री सम्मानित हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में सतत विकास, जलवायु अनुकूलन, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और युवा नेतृत्व जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। चारों राज्यों के कुल 27 चेंजमेकर्स को “एकम सम्मान” से नवाजा गया।इसी क्रम में सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान आईएफएस अधिकारी डॉ अर्ता त्रान मिश्रा से प्राप्त किया। माहवारी स्वच्छता जैसे संवेदनशील विषय पर उनके कार्यों और &एक पैड, एक पेड़&य अभियान की व्यापक सराहना हुई। कार्यक्रम में भारत के वाटर मैन राजेंद्र सिंहसमेत कई पद्मश्री विभूतियों की उपस्थिति रही। साथ ही “इकोज ऑफ एकम” कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया, जिसमें सभी सम्मानित चेंजमेकर्स की प्रेरणादायक कहानियां शामिल हैं। तरुण कुमार ने कहा कि ऐसे मंच से सम्मान मिलना उनके कार्यों के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


Source: Dainik Jagran April 09, 2026 18:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */