4 /6 गायत्री मंत्र को जपने के लाभवेदों और पुराणों में गायत्री मंत्र को अन्य मंत्रों से अधिक असरदार और प्रभावशाली बताया गया है। ऐसी भी मान्यता है कि गायत्री मंत्र का उच्चारण करने और इसका अर्थ समझने से साक्षात ईश्वर की प्राप्ति होती है।ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्गायत्री मंत्र का अर्थ है कि उस प्राणस्वरूप, दुखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा का हम ध्यान करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करें। पुराणों में इस जप को करने के लिए तीन समय उपयुक्त बताए गए हैं। पहला समय प्रात:काल का, सूर्योदय से थोड़ी देर पहले गायत्री मंत्र का जप शुरू करके सूर्योदय के बाद तक करना चाहिए, दूसरा समय है दोपहर का और तीसरा समय है शाम का सायंकाल में सूर्यास्त के कुछ देर पहले मंत्र जप शुरू करके सूर्यास्त के कुछ देर बाद तक जप करना अच्छा माना गया है। गायत्री मंत्र के जप से घर का माहौल सकारात्मक होता और क्रोध पर नियंत्रण होता है। इसके साथ ही वे छात्र और छात्राएं इस वक्त लॉकडाउन की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, उनके लिए भी गायत्री मंत्र का जप बेहद लाभदायी बताया गया है।
Source: Navbharat Times April 15, 2020 15:56 UTC