Hindi NewsLocalRajasthanBikanerThere Was No Death Due To Current, The One Who Molested While Intoxicated Had Killed Him By Hitting Him With A Brick. पति की मौत के 23 दिन बाद पत्नी बोली: करंट से नहीं हुई थी मौत, शराब के नशे में जिसने छेड़छाड़ की, उसी ने ईंट से मार मार कर हत्या कर दी थीबीकानेर 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकबज्जू में छह जून को जिस युवक की करंट से मौत होने का मामला सामने आया था, उसमें नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की मौत करंट से नहीं हुई बल्कि खेत के पास ही रहने वाले एक युवक ने ईंट से मारकर घायल किया और फिर गला दबाकर मार दिया। दरअसल, मृतक के पति को उसकी पुत्रवधु ने कई दिनों बाद सारी जानकारी दी। अब बज्जू पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।मृतक के पिता लेखराम ने आरोप लगाया है कि निहाल सिंह ने उसकी पुत्र वधु के साथ शराब के नशे में जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इस दौरान बेटे महेंद्र की आंख खुल गई। महेंद्र ने अपनी पत्नी को बचाने के लिए कोशिश की तो ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। कई बार वार करने से वो घायल हो गया। फिर उसका गला दबा दिया गया। लेखराम का आरोप है कि उसकी हत्या के बाद पुत्र वधु को धमकाया कि किसी को बताया तो उसके बच्चों को मार देंगे। इस कारण वो कुछ नहीं बोली। घटना के बाद निहाल सिंह आदि ने कहा कि उसके बेटे की मौत करंट से हो गई। बिना पोस्टमार्टम के ही उसका अंतिम संस्कार करवा दिया गया।घटना के कई दिन बाद पुत्र वधु ने अपने घर में बताया कि उसके पति को मारा गया है न कि करंट से मौत हुई। इस पर हरियाणा से आकर लेखराम ने यहां प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच उप निरीक्षक रणवीर सिंह को सौंपी गई है।
Source: Dainik Bhaskar June 28, 2021 13:18 UTC