महामारी से अछूता है आदिवासी गांव जिटराटोंगरी - News Summed Up

महामारी से अछूता है आदिवासी गांव जिटराटोंगरी


सेराज,घाटो(रामगढ़): रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड के कई गांव ऐसे हैं, जहां पर आज भी दुनिया को परेशान करने वाला कोरोना जैसी महामारी नहीं पहुंच पाई है। ऐसा गांव है प्रखंड के सुदूरवर्ती इचाकडीह पंचायत के आदिवासी जिटराटोंगरी गांव। चुटूआ नदी किनारे इस गांव के ग्रामीणों ने कोराना काल में दूसरे गांव या कस्बों की ओर रूख करने से परहेज किया। नदी व जंगल के साये में बसे इस गांव के ग्रामीणों को यहां के स्वच्छ वातावरण भी जमकर साथ दे रहा है। गांव के ग्रामीणों ने अपनी इच्छाशक्ति के बदौलत महामारी पर अब तक विजय पाया है। अभी तक कुल चार सौ की आबादी में 50 प्रतिशत ग्रामीणों को ही पहला टीका लग पाया है। आज भी ग्रामीण अभावग्रस्त जिदगी जी रहे हैं। गांव में न तो पीने का स्वच्छ पानी है और न ही चिकित्सा की कोई सुविधा है। शिक्षा के नाम पर महज एक नवप्राथमिक प्राथमिक विद्यालय है। गांव में जाने के लिये मात्र एक जर्जर सड़क है। बीमार होने पर मरीज को घाटो जाने पर काफी परेशानी होता है। घाटो की दूरी 10 किमी है। चिकित्सा उपलब्ध नही होने पर यहां से वाहनों द्वारा रामगढ़ की ओर ले जाया जाता है। गांव में गरीबी इतनी है कि 50 प्रतिशत बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। रोजगार के नाम पर लागों का एकमात्र सहारा नाममात्र खेती करना व मजदूरी करना है। गांव में चापानल नहीं है। मात्र एक कुंआ है, जो बरसात में काम आता है। अन्य दिनों में चुटूआ नदी का पानी पीना पड़ता है। दस वर्ष पूर्व बने गांव की सड़क को आज तक मरम्मत नही किया गया है। गांव में एक भी डीप बोरिग नही है। वहीं पांचवीं के बाद बच्चे शिक्षा लेने के लिये पांच किमी दूरी तय कर हाउसिग या केदला प्रोजेक्ट जाते हैं। गरीबी से जूझ रहे गांव के ग्रामीण इस कोरोना काल में गांव से निकलना ही छोड़ दिए है। जिस ग्रामीण का जरूरी काम होता है, वही गांव से बाहर जाता है, लेकिन काफी सावधानी से काम कर जल्द ही गांव चला आता है। यही कारण है कि गांव में एक भी कोराना का मरीज आज तक नही हुआ।--गांव के लोग महामारी को लेकर पूर्व से ही सचेत हैं। वैसे भी गांव के लोग जरूरी काम पड़ने पर ही गांव से आज भी बाहर जाते है। लेकिन गांव में किसी प्रकार की चिकित्सा सुविधा नही होने के कारण लोग बीमार होने पर इलाज के लिये परेशान हो जाते है।छोटेलाल हेम्ब्रोम, ग्रामीणशॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 28, 2021 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */