पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे PCC चीफ: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पैदल ही कलेक्ट्रेट जा रहे थे कांग्रेसी, पुलिस ने दो किमी पहले ही रोका - News Summed Up

पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे PCC चीफ: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पैदल ही कलेक्ट्रेट जा रहे थे कांग्रेसी, पुलिस ने दो किमी पहले ही रोका


Hindi NewsLocalChhattisgarhRaipurCongressmen Were Going To The Collectorate On Foot Against The Price Of Petrol And Diesel, The Police Stopped Two Km Beforeपुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे PCC चीफ: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पैदल ही कलेक्ट्रेट जा रहे थे कांग्रेसी, पुलिस ने दो किमी पहले ही रोकाप्रदर्शन के दौरान पुलिस के रोकने पर सड़क पर धरना देने बैठे प्रदेशाध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेस नेता।पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में कांग्रेस ने शनिवार को रायपुर में मार्च निकाला। कांग्रेस की यह पदयात्रा राजीव भवन से कलेक्ट्रेट पहुंचनी थी, लेकिन पुलिस ने करीब 2 किलोमीटर पहले ही लोक सेवा आयोग कार्यालय के पास उन्हें रोक लिया।करीब 12.15 बजे से कांग्रेस की पदयात्रा कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई। नारे लिखी तख्तियों और कांग्रेस के झंडे के साथ प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी और दूसरे जिलों से आए कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारे लगे। एक बजे के करीब पदयात्रा लोक सेवा आयोग के सामने पहुंची। यहां पुलिस ने बैरीकेड लगाकर रास्ता रोक रखा था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का भारी बंदोबस्त भी था। पुलिस ने इस यात्रा को यहां से आगे जाने से मना कर दिया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत दूसरे नेता भी वहीं सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।करीब आधे घंटे की नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, कि मोदी सरकार ने कोरोना महामारी की मार झेल रही जनता को महंगाई बढ़ाकर त्रस्त कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल सस्ता हो रहा है। मोदी सरकार के इस जनविरोधी चरित्र के खिलाफ कांग्रेस आज पैदल मार्च पर निकली है। प्रदर्शन में एआईसीसी के प्रभारी सचिव चंदन यादव, सांसद छाया वर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा सहित प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और जिलों से आए कार्यकर्ता-नेता शामिल हुए।पुलिस के रोकने पर कांग्रेस नेता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।राजीव भवन में हुई सभाइस दौरान मोहन मरकाम ने कहा, केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हो चुका है। वह भी तब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरी हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी जरूरी है। इसके लिए कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन करेगी।कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन सभागार में प्रदर्शन में शामिल होने आए नेताओं-कार्यकर्ताओं की सभा हुई।10 दिन से लगातार चल रहा है प्रदर्शनकांग्रेस का यह प्रदर्शन 10 दिन पहले शुरू हुए कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी थी। प्रदेश कांग्रेस ने 6 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रदर्शनों की एक शृंखला तय की थी। 6 जुलाई को ब्लाॅकों में 14 जुलाई को सभी जिलाें में साइकिल यात्राएं हुई थीं। कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर विरोध जताया था।मई में ही पेट्रोल पंपों पर मोर्चा लगा चुकी है कांग्रेसकांग्रेस पिछले महीने से ही महंगाई के खिलाफ सड़कों पर मोर्चा संभाल चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने पहले अपने घरों के बाहर प्रदर्शन किया। उसके बाद पेट्रोल पंपों पर मोर्चा लगाया। छोटे-छोटे समूहों में पहुंचे कांग्रेस नेता पेट्रोल पंपों पर बैठकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट की ओर आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस का भारी बंदोबस्त हुआ था।पिछले महीने आंदोलन में आई तेजीमहंगाई विरोधी आंदोलन ने जून महीने में तेजी पकड़ी। 17 जून को कांग्रेस ने जिलों और ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। इस दौरान रायपुर में कांग्रेसियों ने बाइक खींचकर और कार को धक्का लगाकर भाजपा का प्रदेश कार्यालय घेरने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। कोंडागांव में तो प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ऑटो रिक्शा में सवार होकर निकले। 18 जून को कांग्रेस ने पांच मिनट का चक्काजाम किया।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 09:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */