रणथम्भौर में बाघिन हुई चोटिल, लंगड़ाकर चल रही देखें VIDEO: टाइग्रेस टी-61 की परेशानी आई सामने, अधिकारी बोले- तीन-चार दिन में ठीक नहीं हुई तो होगा इलाज - News Summed Up

रणथम्भौर में बाघिन हुई चोटिल, लंगड़ाकर चल रही देखें VIDEO: टाइग्रेस टी-61 की परेशानी आई सामने, अधिकारी बोले- तीन-चार दिन में ठीक नहीं हुई तो होगा इलाज


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurSawai madhopurVideo Of Tigress T 61 Walking In Front Came To The Fore, Tigress's Territory In Zone Number Sevenरणथम्भौर में बाघिन हुई चोटिल, लंगड़ाकर चल रही देखें VIDEO: टाइग्रेस टी-61 की परेशानी आई सामने, अधिकारी बोले- तीन-चार दिन में ठीक नहीं हुई तो होगा इलाजजोन नं.-7 में बाघिन टी- 61 लंगड़ाकर चलती दिखी।रणथम्भौर नेशनल पार्क में बाघिन टी-61 के घायल होने की जानकारी सामने आई है। शनिवार सुबह की पारी में किसी पर्यटक ने साइटिंग के दौरान वीडियो शूट किया था। वीडियो में बाघिन टी-61 लंगड़ाकर चलती दिखी है। फुटेज सामने आने के बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई।फिलहाल बाघिन टी-61 की टेरेटरी रणथम्भौर के जोन नम्बर 7 के चिडी खो, कुशालीपुरा वन क्षेत्र में है। जहां अक्सर यह बाघिन अपनी अठखेलियों से पर्यटकों को आकर्षित करती दिखाई देती है। वीडियो के सामने आने के बाद वन अधिकारियों ने स्टाफ को बाघिन की ट्रैकिंग के लिए लगा दिया।विभाग तीन-चार दिन निगरानी रखेगावन विभाग की ओर से बाघिन टी-61 के घायल होने की पुष्टि की गई है। रणथम्भौर के डीएफओ महेन्द्र शर्मा ने बताया कि बाघिन टी-61 का वीडियो किसी पर्यटक ने शूट किया था, जिसमें वह हल्का सा लंगड़ाकर चल रही है। इसके बाद बाघिन की मॉनिटरिंग के लिए स्टाफ लगा दिया गया है।अपने आप हो जाते हैं ठीकडीएफओ महेन्द्र शर्मा ने बताया कि हम बाघिन की तीन-चार दिन निगरानी रखेंगे। कई बार बाघों की चोट अपने आप ठीक हो जाती है। अभी चोट ज्यादा बडी नहीं लग रही, लेकिन तीन-चार दिन में भी ठीक नहीं होती है तो फिर इसका इलाज किया जाएगा।ऑब्जर्वेशन में बाघिनरणथम्भौर आरटीआर डॉक्टर सीपी मीणा द्वारा बाघिन का ऑब्जर्वेशन किया जा रहा है। फिलहाल ऑब्जर्वेशन के बाद ही यह पता लग पाएगा कि बाघिन के पैर में कितनी चोट है। वनाधिकारियों के अनुसार, वीडियो के आधार पर बाघिन के पैर में कोई घाव नहीं है। बाघिन के लंगड़ाने का कारण शिकार के दौरान पैर का मुड़ना या फिर कांटा लगना हो सकता है। रणथंभौर में अभी करीब 15 शावकों सहित 69 बाघ हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2021 10:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */