मॉनसून का भारत के कई राज्यो में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में दिल्ली एनसीआर सहित पूरे भारत में बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। असर ये हुआ कि कहीं पुल बह गया तो कही कार बह गए। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली एनसीआर और इसके आसपास वाले इलाकों में भारी बारिश लगातार देखने को मिल रही है। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में आज यानी सोमवार के लिए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। जबकि गाजियाबाद में 15 जुलाई तक स्कूल को बंद रखने का फैसला किया है। उत्तराखंड, नैनीताल, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के चलते स्कूल बंद किए गए हैं।दिल्ली के स्कूल बंद, जानिए आदेशबता दें कि मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं बारिश को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज स्कूल बंद रखने का निर्णय ली है। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दिया है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की ओर जारी की गई चेतावनी के बाद सोमवार (10 जुलाई) को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।जानिए नोएडा गाजियाबाद, गुरुग्राम के लिए आदेश क्या हैं? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश और अलर्ट को देखते हुए नोएडा प्रशासन ने 10 जुलाई को कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के लिए सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। दूसरी तरफ गाजियाबाद प्रशासन ने भी दो दिनों से भारी बारिश को देखते हुए 10 और 11 जुलाई को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के अनुसार कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने पहले ही सभी स्कूलों को 12 से 15 जुलाई तक बंद करने का आदेश जारी किया। बता दें कि गुरुग्राम डीएम ने बारिश की अलर्ट को देखते हुए सभी प्राइवेट ऑफिस से अपील की है कि 10 जुलाई को अपने कर्मचारियों को ऑफिस न बुलाएं और वर्क फ्रॉम होम से काम करने का विकल्प दें।भारी बारिश से लोग परेशान, हाल बेहालदरअसल देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। वहीं बारिश की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल के मंडी जिले में पंडोल पुल बारिश के सैलाब में बह गई। तो दूसरी तरफ जम्मू में भी भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से निर्माणाधीन पुल बह गया।जानिए हिमाचल में कब तक है स्कूल बंदबता दें कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हालात बेहद खराब हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मनाली और कुल्लू के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन की घटना हुई है। वहीं ब्यास नदी का जल स्तर खतरे के निशान से उपर पहुंच गया है। बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों के मौत की घटना सामने आई है। इसी परिस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राज्य में अलर्ट जारी कर सभी को सुरक्षित रहने का आदेश जारी किया है। वहीं राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के साथ साथ कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को भी 11 जुलाई 2023 तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
Source: Dainik Bhaskar July 10, 2023 06:32 UTC