कैबिनेट मंत्री ने उन सभी लोगों से अपना टेस्ट कराने को कहा है, जो उनके संपर्क में आए हैं. पिछले हफ्ते ही उन्होंने अपने गृहनगर में अपने हजारों समर्थकों के बीच रैली की थी. राजधानी भोपाल में बुधवार को संक्रमण के 157 नए केस सामने आए हैं, ये शहर में अबतक के सबसे ज्यादा नंबर हैं. इसके साथ ही भोपाल में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,669 हो गई है, वहीं 144 लोगों की मौत हो चुकी है. तेजी से बढ़ते मामलों के बीच भोपाल में 10 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है, जो 24 जुलाई की शाम से लागू हो जाएगा.
Source: NDTV July 23, 2020 05:56 UTC