Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट से हटाए गए हर्षवर्धन, बाबुल, निशंक समेत कई मंत्री...जानिए किनकी छुट्टी और किनका प्रमोशन! - News Summed Up

Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट से हटाए गए हर्षवर्धन, बाबुल, निशंक समेत कई मंत्री...जानिए किनकी छुट्टी और किनका प्रमोशन!


स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का भी इस्तीफा मोदी कैबिनेट से जिन मंत्रियों का इस्तीफा लिया गया है, उसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का है। उन्हें दो बार स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन दोनों बार वापस ले ली गई।बाबुल सुप्रियो का इस्तीफा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा सांसद बाबुल सुप्रियो की मंत्रिमंडल विस्तार से पहले छुट्टी हो गई है। वह पर्यावरण राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे। बंगाल में पिछले कुछ सालों में वह काफी सक्रिय और मुखर रहे हैं। हालांकि 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टालीगंज सीट से हार का सामना करना पड़ा था।केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल का भी इस्तीफा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का भी इस्तीफा ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें मंत्री पद से हटाया गया है। वह उत्तराखंड के पूर्व सीएम भी रह चुके हैं।रतनलाल कटारिया की भी छुट्टी मोदी मंत्रि परिषद से रतनलाल कटारिया की भी छुट्टी हो गई है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से सांसद कटारिया को जल शक्ति राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। वह लगातार दो बार से अंबाला से सांसद हैं। अनुसूचित जाति से आने वाले कटारिया को 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कुमारी शैलजा से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।संतोष गंगवार का इस्तीफा केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. संतोष गंगवार बरेली से लोकसभा सांसद हैं।देबोश्री चौधरी की छुट्टी तय पश्चिम बंगाल से सांसद देबोश्री चौधरी की भी मोदी कैबिनेट से विदाई तय है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने देबोश्री चौधरी से इस्तीफा मांगा है।सियासी उठापटक के शिकार हुए सदानंद गौड़ा? खबर है कि केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा से भी इस्तीफा लिया गया है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में सियासी उठापटक को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें हटाने का फैसला लिया है।जी किशन रेड्डी की होगी मोदी कैबिनेट में एंट्री! किशन रेड्डी मोदी सरकार में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री हैं। वह हैदराबाद की सिकन्दराबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।मनसुख मंडाविया का प्रमोशन मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया बीजेपी के राज्यसभा सदस्य हैं। वह गुजरात से आते हैं। नरेंद्र मोदी वह अभी केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री हैं।पंजाब चुनाव के चलते हरदीप सिंह पुरी का होगा प्रमोशन! हरदीप सिंह पुरी वर्तमान में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। वह राज्यसभा से सांसद हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। कहा जा रहा है कि पंजाब चुनाव को देखते हुए हरदीप का कद बढ़ाया जा सकता है।अनुराग ठाकुर का बढ़ेगा कद बताया जा रहा है कि इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हो सकता है। अनुराग 2009 के उपचुनाव और 2014 के आम चुनावों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं।


Source: Navbharat Times July 07, 2021 08:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */