Patna News In Hindi : Corona patients of Vaishali and Nalanda got Patna connection, Sultanganj area and Rajendranagar nursing home seal - News Summed Up

Patna News In Hindi : Corona patients of Vaishali and Nalanda got Patna connection, Sultanganj area and Rajendranagar nursing home seal


तीन किमी क्षेत्र में आने-जाने पर रोक, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी नहीं खुलेंगी, प्रशासन पहुंचाएगावैशाली के पाॅजिटिव मरीज की पत्नी, भाई और बहन भी एम्स में क्वारेंटाइनदैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 06:55 AM ISTपटना. पटना सिटी के सुल्तानगंज में कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिलने और वैशाली के मरीज का पटना कनेक्शन की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। वैशाली का मरीज पटना एम्स से पहले राजेन्द्र नगर स्थित पाॅपुलर नर्सिंग होम में भर्ती हुआ था। उस नर्सिंग होम को बुधवार की रात सील कर दिया गया। उधर सुल्तानगंज इलाके को भी सील कर दिया गया है। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 50 स्थित मेवालाल साव की गली, फ्रेंड्स कॉलोनी, कटरा इलाके में लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इन इलाकों के लोग स्क्रीनिंग पूरी होने तक घर से बाहर नहीं निकलेंगे। स्थानीय थाने द्वारा बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है। इन जगहों पर किराना, दूध, दवा सहित आवश्यक सामग्री वाली दुकानें भी नहीं खुलेंगी। प्रशासन द्वारा ही आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जाएंगी। यह जानकारी उप विकास आयुक्त रिची पांडेय ने दी।नालंदा का मरीज आया था ससुराल, एक को कर दिया संक्रमितनालंदा के मरीज की ससुराल पटनासिटी के सुल्तानगंज में है। वह सुल्तानगंज में अपनी ससुराल आया था। उसके पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद सुल्तानगंज स्थित ससुराल के लोगों के साथ अन्य संबंधियों की जांच कराई गई थी। प्रशासन के मुताबिक 21 लोगों की जांच कराई गई, जिनमें एक पॉजिटिव निकला है। सुल्तानगंज में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीज के चेन की खोज गुरुवार को शुरू होगी। इनके घर में कौन-कौन आया। परिवार के सदस्य किन-किन दुकानों पर सामग्री खरीदने के लिए गए। किन-किन लोगों से मिले। इनसे मिलने वाले लोग आगे किन-किन से मिले है। इस चेन के आधार पर लोगों को चिन्हित कर स्क्रिनिंग, स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। इसके साथ लोगों को होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया जाएगा। ताकि, संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।जिस विमान से आया पटना उसके नाै यात्रियों का भी लिया गया सैंपलनालंदा का पॉजिटिव मरीज जिस विमान से पटना आया था, उसके नाै यात्रियों का सैंपल लिया गया। ये आगे-पीछे वाली सीट पर बैठे थे। सिविल सर्जन डाॅ आरके चाैधरी ने बताया कि नालंदा के पॉजिटिव मरीज एक हफ्ते पर पटना के सुल्तानगंज स्थित अपने ससुराल रहा था, जिसमें एक पॉजिटिव पाया गया है। डीएम कुमार रवि के निर्देश पर देर रात मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी के साथ जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। रात से ही नगर निगम की टीम ने इलाके के सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है। गुरुवार की सुबह से स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन किलोमीटर इलाके में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच करेगी। संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों को तत्काल कोरोना वायरस संक्रमण का जांच कराया जाएगा।बुधवार को एम्स में शुरू हुई टेस्ट की शुरूआतएम्स में बुधवार काे पहले दिन काेराेना के टेस्ट की शुरूआत हुई जिसमें वैशाली के राघाेपुर का 35 साल के एक युवक की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आ गई। एम्स ने बुधवार की इसकी पाॅजिटिव रिपाेर्ट जारी करने से पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायराेलाॅजी, पूणे से भी कंफर्म किया था। वह मंगलवार काे एम्स के न्यूराे विभाग में भर्ती हुआ था। उसे ब्रेन ट्यूमर के साथ ही टायफायड और टीबी भी है। सर्दी, खांसी, सिर में दर्द व तेज बुखार हाेने पर उसे एम्स के क्वारेंटाइन वार्ड में रखा गया। फिर उसका सैंपल भेजा गया। यह वैशाली का पहला पाॅजिटिव मरीज है। वह दूसरी बीमारी को लेकर 7 से 11 तक इसी नर्सिंग होम में भर्ती था। 11 मार्च को डिस्टचार्ज होने के बाद वापस अपने घर गया था। वैशाली के कोरोना पाॅजिटिव मरीज की पत्नी, भाई और बहन को भी देर रात एम्स में क्वारेंटाइन कर दिया गया।ब्रेन ट्यूमर का करवा रहा था इलाजएम्स में भर्ती कराने वाले उसके परिजन ने बताया कि वह किसान है। एम्स में भर्ती हाेने से 15 दिन पहले वह राजेंद्रनगर स्थित एक निजी नर्सिंग हाेम में भर्ती हुआ था। करीब 10 दिन तक वहां यहां रहा। परिजन के मुताबिक उसे ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के बारे में डाॅक्टराें ने बताया था। उसका पटना में ही एमआरआई भी हुआ है। चार दिन पहले वह पटना से गांव चला गया। मंगलवार काे फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हाे गया था। तब एम्स लाया गया। परिजन ने बताया कि वह गांव में ही रहता है। कहीं बाहर नहीं गया है। उसके गांव में काैन आया, वह किसके संपर्क में आकर काेराेना का मरीज हाे गया, इसकी जानकारी नहीं है। इधर इस युवक के काेराेना पाॅजिटिव की सूचना मिलने के बाद वैशाली जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।पाॅपुलर नर्सिंग होम का तीन किमी इलाका सील होगावैशाली के कोरोना पाॅजिटिव के इस नर्सिंग होम में भर्ती होने की सूचना के बाद अस्पताल के तीन किमी के दायरे को सील किया जाएगा। आसपास हर घर में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच होगी। देर रात नगर निगम की टीम के द्वारा सेनिटाइजेंसन का कार्य शुरू कर दिया है।अस्पताल के कर्मियों की बन रही सूचीअस्पताल के कर्मियों की सूची बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी को क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश जारी किया गया है। गुरुवार की स्वास्थ्य जांच होने तक किसी को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गयी है।जिस एम्बुलेंस से घर गया उसकी हो रही तलाशअस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर जाने वाले एम्बुलेंस की खोज शुरू कर दी गयी है। इस एम्बुलेंस चालक सहित इससे जुड़े लोगों की जांच होगी। कोरोना वायरस की जानकारी मिलते ही पटना प्रशासन ने वैशाली प्रशासन को अलर्ट कर दिया है।


Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 01:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */