Pune City News: वडगांव शेरी से उच्च शिक्षित पति-पत्नी उतरे मैदान में - News Summed Up

Pune City News: वडगांव शेरी से उच्च शिक्षित पति-पत्नी उतरे मैदान में


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे महानगरपालिका चुनाव में वडगांव शेरी इलाके से भाजपा ने पति-पत्नी दोनों को टिकट दिया। ये उच्च शिक्षित दंपत्ति ऐश्वर्या पठारे है जिसे वार्ड-3 (विमाननगर-लोहगांव) से तो उनके पति सुरेंद्र पठारे हैं जिन्हें पार्टी ने वार्ड-4 (खराड़ी-वाघोली) से टिकट दिया है। सुरेंद्र क्षेत्रीय विधायक व राकांपा (शरद) के वरिष्ठ नेता बापू पठारे के बेटे हैं। ऐश्वर्या-सुरेंद्र ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया है।सुरेंद्र पठारे एक उच्च शिक्षित और तकनीकी पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे (सीओईपी) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वे वहां गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। बताया जाता है देवेंद्र फडणवीस ‘टीम देवेंद्र’ में पुणे से पढ़े-लिखे, युवा और सक्षम चेहरे चाह रहे हैं जिसमें ये दंपत्ति भी एक हैं। दोनों को ही पहली बार नगरसेवक पद के लिए किसी पार्टी ने टिकट दिया है।मैकेनिकल इंजीनियर ऐश्वर्या एक उद्यमी हैं और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्हें महाराष्ट्र सरकार का युवा पुरस्कार 2014 और फाइनेंशियल टाइम्स बिजनेस अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने ‘सखी प्रेरणा मंच’ के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नेतृत्व विकसित करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए हैं। वडगांव शेरी इलाके में उन्होंने हजारों महिलाओं को एक साथ जोड़कर जेजुरी हरिद्रा मार्तंड पूजा का आयोजन भी किया था। इस दंपत्ति के चुनाव मैदान में उतरने से पूर्व पुणे की चुनावी लड़ाई और भी रोचक हो गई है। विपक्षी दल इन दोनों के खिलाफ किस तरह से चुनाव मैदान में उतरते हैं


Source: Dainik Bhaskar December 31, 2025 14:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */