Hindi NewsInternationalRhode Island Shooting: 3 Dead In Family Feud Gunfireअमेरिका में हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी: 2 की मौत, शूटर ने खुद को भी गोली मारी; पारिवारिक झगड़े के बाद हमलावॉशिंगटन डीसी 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकरोड आइलैंड में आइस हॉकी रिंग में गेम के दौरान शूटिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया। गोलीबारी के दौरान लोग झुकते और भागते नजर आ रहे हैं।अमेरिका के रोड आइलैंड में सोमवार दोपहर हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें हमलावर भी शामिल है। तीन अन्य लोग गंभीर हालत में हैं।घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने इसे ‘टारगेटेड इवेंट’ बताया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि मकसद अब तक साफ नहीं है।पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों टीमें सीनियर नाइट मना रही थीं, तभी गोलीबारी शुरू हुई। मैदान में दो टीमें आमने-सामने थीं। इन टीमों में आसपास के कई स्कूलों के खिलाड़ी शामिल थे।मौके पर अफरातफरी मच गई। मेयर डोनाल्ड आर. ग्रेबिएन ने इसे बेहद डरावना अनुभव बताया। उन्होंने कहा, ‘ये हाई स्कूल के बच्चे थे, परिवार उनके साथ मैच देख रहे थे। एक खुशी का माहौल अचानक डर और दहशत में बदल गया।’घटना की 6 तस्वीरें…सीसीटीवी वीडियो में दिखता है कि दाईं तरफ से गोलीबारी होती है, लोग घबरा जाते हैं।गोलीबारी के बाद लोग और प्लेयर्स भागते नजर आते हैं।फुटेज में दिखता है कि लोग बाउंड्री फांदकर भाग रहे हैं।थोड़ी ही देर में पूरा स्टेडियम खाली हो जाता है।घटना के बाद हॉकी रिंग के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस देखी गई।गोलीबारी के बाद हॉकी रिंग के बाहर कड़ी सुरक्षा देखी गई।गोलीबारी होते ही मैच छोड़ भागी टीमेंमैच की लाइव स्ट्रीम में दिखा कि जैसे ही एक टीम डिफेंस से निकालने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। खिलाड़ी बेंच के पीछे छिपने लगे। रेफरी ने तुरंत सीटी बजाकर मैच रोका और बर्फ से बाहर चले गए।कुछ ही सेकंड में दोनों टीमें रिंग छोड़कर बोर्ड के ऊपर से कूदते हुए दूसरी तरफ के एग्जिट की ओर भागीं। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार शाम तक एरिना के आसपास सड़कों पर पुलिस की गश्त जारी थी।स्कूलों ने कहा- सभी छात्र सुरक्षितकोवेंट्री पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट के सुपरिंटेंडेंट डॉन कोवार्ट ने बयान जारी कर कहा कि उनकी हॉकी टीम के सभी छात्र सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कोवेंट्री पुलिस का एक अधिकारी छात्रों के साथ मौके पर मौजूद है।नॉर्थ स्मिथफील्ड हाई स्कूल के प्रिंसिपल डैन गेराग्टी ने भी बयान में कहा कि उनके सभी छात्र, खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “यह खबर दिल तोड़ने वाली है। हमारा समुदाय इससे हिल गया है।”पुलिस प्रमुख ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां स्कूलों के साथ मिलकर छात्रों को काउंसलिंग सेवा उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि इस घटना का असर बच्चों पर देर से भी सामने आ सकता है।दो महीने पहले भी हुआ था हमलायह घटना ऐसे समय हुई है, जब करीब दो महीने पहले ही रोड आइलैंड ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुए हमले से दहला था। उस हमले में दो छात्रों की मौत हुई थी और नौ लोग घायल हुए थे।जांच अधिकारियों के मुताबिक उस मामले में हमलावर ने न्यू हैम्पशायर के सालेम में एक स्टोरेज सुविधा के अंदर खुद को गोली मार ली थी। इससे पहले उसने एमआईटी के एक प्रोफेसर की भी हत्या की थी।अमेरिका में गोलीबारी की पिछली बड़ी घटनाएं…8 जनवरी 2026: अमेरिकी अधिकारी ने कार सवार महिला को गोली मारी, मौतफुटेज में एक ICE एजेंट कार ड्राइवर महिला पर फायरिंग करता दिखा।अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में इसी साल 8 जनवरी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान रेनी गुड (37) के तौर पर हुई है। वह तीन बच्चों की मां थीं।अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक महिला ने अधिकारियों को कार से टक्कर मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद एजेंट ने कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें…27 नवंबर 2025: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 2 नेशनल गार्ड्स घायलफायरिंग के बाद अफगान हमलावर को पकड़ते नेशनल गार्ड्स के जवान।अमेरिका में पिछले साल 27 नवंबर को व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स के 2 जवानों को गोली मार दी गई। इस मामले में एक अफगान शरणार्थी को हिरासत में लिया गया है।FBI अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के तौर पर हुई है। वह अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। उसने 2024 में शरणार्थी के दर्जे के लिए अप्लाई किया था और उसे अप्रैल 2025 में मंजूरी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें…29 सितंबर 2025: अमेरिका के मिशिगन में चर्च में गोलीबारी, 4 की मौत, फायरिंग के बाद चर्च में आग लगीअमेरिकी राज्य मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक शहर में 29 सितंबर को एक चर्च में गोलीबारी हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर मुठभेड़ में मारा गया। घटना के बाद चर्च में आग लग गई थी, जिससे चर्च पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चर्च का नाम चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (LDS) है। पूरी खबर पढ़ें….
Source: Dainik Bhaskar February 16, 2026 23:24 UTC