आज नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानिए पूजन का महत्व और सही विधि

आज नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानिए पूजन का महत्व और सही विधिआज का दिन को अष्टमी पूजा के रुप में जाना जाता है जिस मौके पर सुबह के समय में विधि-विधान से पूजा करने का नियम होता है। कहा जाता हैं कि, आठवें दिन माता का पूजन करने के साथ कन्याओं को देवी के रूप में पूजकर भोजन कराया जाता है।मां महागौरी की आज करें पूजा (सौ.सोशल मीडिया)Follow usFollow Us On:Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के दिन आज माता दुर्गा के आठवें स्वरूप यानि मां महागौरी की पूजा की जाती है। आज का दिन को अष्टमी पूजा के रुप में जाना जाता है जिस मौके पर सुबह के समय में विधि-विधान से पूजा करने का नियम होता है। कहा जाता हैं कि, आठवें दिन माता का पूजन करने के साथ कन्याओं को देवी के रूप में पूजकर भोजन कराया जाता है। जानते हैं माता दुर्गा की इस आठवीं शक्ति के बारे में और पूजा करने की विधि के बारे में।जानिए माता का स्वरूपयहां पर माता दुर्गा की आठवीं शक्ति मां महागौरी को माना गया हैं जिसे मां पार्वती(अन्नपूर्णा) के रूप में पूजा जाता है। यहां पर वर्णन करें तो, इनका वर्ण पूर्ण रूप से गौर है,इसलिए इन्हें महागौरी कहा जाता है। इसके अलावा यहां पर महागौरी मां की गौरता की उपमा शंख,चंद्र और कुंद के फूल से की गई है साथ ही वे आठ वर्ष के रूप में जानी जाती है। खास बात है कि, माता महागौरी के वस्त्र और आभूषण श्वेत रंग के होते हैं औऱ उन्हें उज्जवला स्वरूपा महागौरी, धन ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी त्रैलोक्य पूज्य मंगला, शारीरिक मानसिक और सांसारिक ताप का हरण करने वाली महागौरी के नाम से जाना जाता है।जानिए क्या है पूजन विधियहां पर माता महागौरी की पूजा करने की विधि काफी सरल है चलिए जानते हैं इसके बारे में1- आठवे दिन आप महागौरी की पूजा करने के लिए प्रात: काल उठकर स्नान कर लें और साफ कपड़ें पहन लें।2-इसके साथ ही व्रत में आप आज के दिन मां को सफेद पुष्प अर्पित करें, मां की वंदना मंत्र का उच्चारण करें।3-इस दिन पूजन करने के बाद भोग के रूप में हलुआ,पूरी,सब्जी,काले चने एवं नारियल का भोग लगाएं।4- पूजा के दौरान आप माता को चुनरी अर्पित कर सकते हैं।5- आज के दिन पूजा करने के बाद आप कन्याओं को भोजन भी करा सकते हैं ये शुभ फल देने वाला माना गया है।जानिए पूजा का महत्व और कथायहां पर माता की आठवीं शक्ति महागौरी को लेकर एक कथा प्रचलित हैं इसके अनुसार कहा जाता है कि, भगवान शिव को पति के रूप में पाने हेतु देवी ने कठिन तपस्या की थी जिससे देवी का शरीर काला पड़ गया था। भगवान शंकर देवी की साधना से प्रसन्न होकर मां के शरीर को गंगा-जल से स्वच्छ किया था। तब माता का स्वरूप अत्यंत सुंदर और गौर वर्ण का हो गया और तभी से इनका नाम गौरी पड़ा। कहते हैं जो भी भक्त माता दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करते हैं उनके सभी पाप धुल जाते हैं और उपासक सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है। उसके पूर्व संचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं और भविष्य में पाप-संताप, दैन्य-दुःख उसके पास कभी नहीं रहते। कहा जाता है कि, माता के इस रूप की पूजा करने से धन-धन्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Source:NDTV

October 10, 2024 05:03 UTC


Purnia News: गंगा में जहाज डूबने के मामले में IG शिवदीप लांडे का एक्शन, 11 बिन्दुओं पर फिर से मांगी रिपोर्ट

पूर्णिया के आईजी शिवदीप वामन राव लांडे ने गंगा नदी में जहाज डूबने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने मनिहारी थाना में दर्ज मामले की जांच में कई अहम बिंदुओं को उजागर किया है। आईजी ने इस मामले की समीक्षा के बाद कई अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। इस मामले में आईजी ने अनुसंधानकर्ता से 11 बिन्दुओं पर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।राजीव कुमार, पूर्णिया। मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा के दौरान 26 मार्च, 2022 को गंगा नदी की धारा में एक जहाज डूब गया था। अब इस मामले में कइयों की कश्ती डूबने वाली है। पूर्णिया के आईजी शिवदीप वामन राव लांडे ने इस मामले को लेकर मनिहारी थाना में दर्ज थाना कांड संख्या 64/2022 की जांच में कई अहम बिंदुओं को उजागर किया है। आईजी ने इस मामले की समीक्षा के बाद कई अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। इस मामले में आईजी ने अनुसंधानकर्ता से 11 बिन्दुओं पर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। आईजी ने इस मामले में कटिहार के तत्कालीन खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई कटिहार, मनिहारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी, मनिहारी थाना के थाना अध्यक्ष सहित मनिहारी के अंचल अधिकारी की भूमिका की जांच करने का भी निर्देश दिया है।इस मामले की समीक्षा के दौरान आईजी ने यह पाया कि गंगा में पत्थर लदे वाहनों के डूबने की घटना एक संगठित आर्थिक अपराध है। मगर जहाज डूबने की घटना के बाद महज जहाज संचालक एवं उससे जुड़े लोगों तक ही अनुसंधान को सीमित रखा गया है। इस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में ना कोई जांच की गई और ना ही अग्रेतर कार्रवाई की गई।आईजी के अनुसार, इस मामले में कटिहार के तत्कालीन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एमवीआई, डीटीओ एवं खनन विभाग की भूमिका की जांच की जानी चाहिए, लेकिन अनुसंधान में इसका किसी तरह का उल्लेख नहीं किया गया है। आईजी ने दाहु यादव की गिरफ्तारी का दिया निर्देश इस मामले की समीक्षा के बाद आईजी ने इस मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त रमेश कुमार यादव उर्फ दाहु यादव की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठन कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, मनिहारी थाना क्षेत्र में चल रहे जहाज ट्रक के लाइसेंस परमिट जांच के संबंध में एमवीआई एवं डीटीओ की भूमिका की जांच कराने को कहा है।

October 10, 2024 00:40 UTC


अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का ‘अलर्ट’ जारी!

Weather Forecast: देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिनों से हल्की से भारी बारिश का लागातार सिलसिला जारी है. आईएमडी के अनुसार, 12 से 14 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु और 12 और 13 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे के विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस सप्ताह के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट से लेकर भारी बारिश की संभावना है. 10 अक्टूबर को लक्षद्वीप, 10 और 13 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, 13 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 11 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है. तूफान और बिजली गिरने की संभावनाआईएमडी के अनुसार, आज तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं (गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ तूफान आने की संभावना है.

October 10, 2024 00:15 UTC


माता रानी के जगराते में रात भर श्रद्धालुओं ने माता का गुणगान किया

पुवायां में 23वें जागरण में मंगलवार रात भर मातारानी के भजन कीर्तन का गुणगान किया गया। रात भर भक्तों ने मातारानी के जयकारे लगाये। मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष 23 वें नवरात्रि महोत्सव का सूरज मैरिज लॉन में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता ज्वाला जी से आई जोत की स्थापना कर पूजन के साथ किया गया। सबसे पहले राजा नंदा ने माता का भजन गाया, जिसके बाद गायक कलाकार अंजली त्रिवेदी लखीमपुर, चंद्रमोहन, चित्रांश ने भजन प्रस्तुत कर भक्ति का समा बांध दिया। अर्धरात्रि को माता का छप्पन भोग लगाया गया, जिसके बाद सुबह 4 बजे माता रानी की कथा के साथ समापन हुआ, भक्तों को चना हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। सुमित के सेवादारों ने व्यवस्था में सहयोग किया, जिसमें राजा नन्दा, पंकज सराफ, विनायक अग्रवाल, कपिल गुप्ता, संचित सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

October 09, 2024 20:45 UTC


Punjab News: स्कूल ऑफ एमिनेंस के 158 छात्रों ने किया JEE में क्वालिफाई, अब तक दो लाख से ज्यादा बच्चे हो चुके हैं एनरोल

स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों को इनोवेशन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पंजाब सरकार केवल स्कूल ऑफ एमिनेंस में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के विद्यार्थियों में इनोवेशन की भावना पैदा करने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। इसके लिए हरेक जिले में लैब तैयार किए जा रहे है। जिनके लिए पंजाब सरकार ने 50.16 लाख रुपये का फंड जारी किया है।डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आम घरों के विद्यार्थियों को भी अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में पहली बार स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरूआत की। इस स्कूल की उपलब्धि केवल यह नहीं कि 82,000 बच्चों से शुरू होकर आज स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए 2 लाख बच्चे एनरोल हो चुके है।प्राइवेट स्कूल को छोड़ कर विद्यार्थी स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिला ले रहे हैं बल्कि यह भी हैं कि यह भी हैं कि बीते अकादमिक वर्ष स्कूल ऑफ एमिनेश के 158 छात्रों ने इंजीनियरिंग के लिए होने वाले संयुक्त दाखिला परीक्षा (जेईई) को क्वालिफाई किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते हैं ‘हमारा लक्ष्य हैं शिक्षा का स्तर इतना बेहतर हो कि स्कूल ऑफ एमिनेंस में पढ़ कर न सिर्फ विद्यार्थी इंजीनियर-डाक्टर बने बल्कि अच्छे वैज्ञानिक और स्व:रोजगार वाले बने।’देखने में भले ही जेईई क्वालिफाई करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 158 बहुत कम नजर आती हो लेकिन महज दो वर्षों में स्कूल ऑफ एमिनेंस ने यह उपलब्धि हासिल की है। पंजाब में अभी तक 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले जा चुके हैं। इन स्कूलों के पास न सिर्फ अपना खेल का मैदान है बल्कि लैबोरेटरियां और लाइब्रेरी भी मौजूद हैं। स्कूल का इनफ्रास्ट्रक्चर राष्ट्रीय स्तर का है। बल्कि इन स्कूलों के क्लास भी स्मार्ट हैं ताकि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा हो। स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों को इनोवेशन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पंजाब सरकार केवल स्कूल ऑफ एमिनेंस में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के विद्यार्थियों में इनोवेशन की भावना पैदा करने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। इसके लिए हरेक जिले में लैब तैयार किए जा रहे है। जिनके लिए पंजाब सरकार ने 50.16 लाख रुपये का फंड जारी किया है।जालंधर में 174 लैब के लिए 3.29 लाख रुपये जारी किए गए हैं। अमृतसर की 190 लैब के लिए 3.77, गुरदासपुर के 156 लैब के लिए 3.04 लाख, मुक्तसर की 125 लैब के लिए 2.39, पटियाला की 163 लैब के लिए 3.18, संगरूर की 138 लैब के लिए 2.62 लाख रुपए जारी किए गए हैं। ताकि विद्यार्थियों में इनोवेशन की भावना पैदा हो और वह शिक्षा प्राप्त करके बेहतर भविष्य बना सके। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने कहा कि बच्चों का ओवर-आल विकास होना चाहिए। इसके लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत है। यह निरंतर प्रक्रिया है। जिसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

Source:NDTV

October 09, 2024 18:34 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */