एक्टिव मोड में शिक्षा विभाग: मंत्रीजी के जाने से पहले पोस्टिंग और प्रमोशन पर जोर, 16 जून को DEO बने थे 274 अधिकारी, अचानक पोस्टिंग की तैयारी - News Summed Up

एक्टिव मोड में शिक्षा विभाग: मंत्रीजी के जाने से पहले पोस्टिंग और प्रमोशन पर जोर, 16 जून को DEO बने थे 274 अधिकारी, अचानक पोस्टिंग की तैयारी


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerThere Is A Sudden Increase In Promotion And Posting In The Education Department, Today, Three Hundred DEOs Will Get The Post, The Post For Deputy Director Will Be Created. एक्टिव मोड में शिक्षा विभाग: मंत्रीजी के जाने से पहले पोस्टिंग और प्रमोशन पर जोर, 16 जून को DEO बने थे 274 अधिकारी, अचानक पोस्टिंग की तैयारीबीकानेर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकबीकानेर में मीटिंग के दौरान डोटासरा। (फाइल फोटो)राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट के साथ ही विभागों में हलचल बढ़ गई है। इसमें शिक्षा विभाग प्रमुख है। यहां विभागीय कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। पूरा स्टाफ एक्टिव मोड में आ गया है। अजमेर में शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने दो-चार दिन ही मेहमान होने के संकेत दिए थे। इसी के बाद फाइलों का मूवमेंट तेज हो गया है। डोटासरा ने कहा था कि मुझसे जो भी काम कराना है, वह दो-चार दिन में करवा लो। तत्काल कर दूंगा। इस बयान का वीडियो सामने आते ही दैनिक भास्कर संवाददाता ने बीकानेर स्थित निदेशालय का जायजा लिया। इस दौरान स्टाफ की सक्रियता दिखी। करीब एक महीने से अटके प्रमोशन और पोस्टिंग फटाफट होने की उम्मीद जगी है। खासकर जिला शिक्षा अधिकारी के पौने तीन सौ पदों पर पोस्टिंग के आदेश सोमवार रात या मंगलवार सुबह तक जारी हो जाएंगे। वहीं, डिप्टी डायरेक्टर पद पर भी प्रमोशन हो गया है।पोस्टिंग की कवायदगत 16 जून को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के 274 पदों पर प्रमोशन हुआ था। तब से अब तक इनकी पोस्टिंग नहीं की गई। अब अचानक पोस्टिंग की कवायद शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि सोमवार देर रात जयपुर से पोस्टिंग आदेश जारी हो जाएंगे। इसमें बीकानेर, जयपुर, जाेधपुर सहित सभी बड़े जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी बदल सकते हैं। शिक्षा निदेशालय में भी कुछ फेरबदल हो सकता है। प्रमोट हुए जिला शिक्षा अधिकारियों को निदेशालय में पदस्थापित किया जाएगा।अब तक लेटलतीफीसंयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा के 15 पदों पर प्रमोशन की फाइल लंबे समय से अटकी हुई थी। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब अचानक इस पोस्ट पर RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) अजमेर से प्रमोशन हो गए हैं। इसी तरह डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर भी प्रमोशन हुए हैं। खुद शिक्षा मंत्री ने इस आदेश की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। खास बात ये है कि डिप्टी डायरेक्टर के 2 पद भी क्रियेट (सृजित) किए गए हैं। एक बीकानेर में और दूसरा अजमेर में।डिप्टी डायरेक्टर का प्रमोशन भीडिप्टी डायरेक्टर का प्रमोशन भी अचानक हो रहा है। इसके लिए बाकायदा 2 पदों का सृजन किया गया है। ऐसे में प्रमोशन से वंचित रहने वाले कुछ जिला शिक्षा अधिकारियों को भी अवसर मिलेगा। इनकी पोस्टिंग भी एक-दो दिन में हो जाएगी। ऐसे में दो दिन में जिला शिक्षा अधिकारी व डिप्टी डायरेक्टर पदों पर नए अधिकारी नजर आएंगे।फाइलें जयपुर तलबशिक्षा मंत्री स्तर पर निर्णय की कई महत्वपूर्ण फाइलें भी जयपुर पहुंच रही हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द डोटासरा ने आला अधिकारियों को ये कहते हुए तलब किया है कि उनके स्तर पर निर्णय के लिए पेंडिंग सभी फाइल लेकर जयपुर आ जाएं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी भी डीपीसी के लिए अजमेर गए हैं, जो वहीं से सीधे जयपुर जाएंगे। माना जा रहा है कि हाल ही में नियमों में फेरबदल की फाइल को भी आज-कल में हरी झंडी मिल जाएगी।पंजीयक कार्यालय में हलचलशिक्षा विभाग के पंजीयक कार्यालय में भी मंत्री बदलने की खबर के बाद से खलबली मची हुई है। यहां भी कई लंबित कार्यों को फटाफट निपटाने की कवायद चल रही है। पिछले कुछ दिनों से पंजीयक कार्यालय को लेकर उच्च अधिकारी भी दिशा-निर्देश दे चुके हैं। यहां DElEd सहित अन्य कोर्स की परीक्षाओं से जुड़ी फाइल भी मंत्री के पास जा रही हैं।बढ़ सकते हैं डेपुटेशनयह भी माना जा रहा है कि मंत्री बदलने से पहले शिक्षा विभाग में कई टीचर का डेपुटेशन हो सकता है। खासकर शिक्षा मंत्री के गृह जिले सीकर व विधानसभा लक्ष्मणगढ़ में बड़ी संख्या में डेपुटेशन और शिक्षण व्यवस्था के आदेश हुए हैं। तबादलों से पहले अघोषित तबादलों के आदेश भी जारी होने की उम्मीद की जा रही है।कोई बोलने को तैयार नहींइस मामले में शिक्षा विभाग के आला अधिकारी पूरी तरह मौन हैं। सोमवार को अचानक तेज हुई हरकत पर भी आला अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी स्वयं अजमेर हैं, जो यहां से सीधे जयपुर जाएंगे।मंत्री पद से हट सकते हैं डोटासरा:अजमेर में रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड अध्यक्ष से बोले शिक्षा मंत्री- मुझसे जो कराना है, करा लो, मैं दो-पांच दिन का मेहमान हूंराजस्थान में कई मंत्रियों की होगी छुट्‌टी:विवादित और खराब परफॉर्मेंस वालों का जाना तय, विभाग भी बदले जाएंगे, कांग्रेस हाईकमान के पास कई के खिलाफ गंभीर शिकायतें


Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 11:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */