बुधवार काे एमडीएमएच में भर्ती 2 व जाेधपुर एम्स में भर्ती एक राेगी के रिपीट सैंपल भी पाॅजिटिव आएहाउसिंग बोर्ड में घंटाघर से पहुंचा संक्रमण, वृद्धा के बाद उनकी बहू व समधी भी संक्रमित हो गएदैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 07:40 AM ISTजोधपुर. जाेधपुर में काेराेना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार काे एक ही दिन में 21 और नए राेगी मिले। इसके साथ ही पाॅजिटिव मरीजाें का आंकड़ा 119 तक पहुंच गया। शहर में तेजी से फैलते संक्रमण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 21 मार्च काे पहला राेगी मिलने के बाद 23 दिन में 52 संक्रमित आए थे, जबकि पिछले 3 दिन में ही 67 राेगी मिले चुके हैं। बुधवार को सुबह आई रिपोर्ट में 7, शाम काे 3 और देर रात की रिपाेर्ट में 11 राेगी पाए गए।चिंताजनक बात यह है कि संक्रमण अब शहर के हाॅटस्पाॅट इलाके नागाैरी गेट व उदयमंदिर आसन से बाहर निकल त्रिपाेलिया, सोजती गेट, नई सड़क व चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तक पहुंच गया है। बुधवार को त्रिपोलिया, नई सड़क व चौहाबो में 2-2 और सोजती गेट से भी एक रोगी सामने आया। इससे शहर अब सामुदायिक संक्रमण के मुहाने पर खड़ा हाे गया है। वहीं एमडीएमएच में भर्ती 2 और एम्स में भर्ती एक राेगी का रिपीट सैंपल भी पाॅजिटिव आया है। इधर, कोरोना की रोकथाम के लिए नए प्रभारी नियुक्त डॉ. सुनील बिष्ट ने सुबह नागौरी गेट में हो रहे सैंपलिंग का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। एम्स में भर्ती चार और ईरानी भारतीयों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर आर्मी कैंप में भेजा गया है।हाउसिंग बोर्ड में घंटाघर से पहुंचा संक्रमण, वृद्धा के बाद उनकी बहू व समधी भी संक्रमित हो गएमंगलवार काे संक्रमित मिली चाैहाबाे पहला पुलिया की वृद्धा की काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में चाैंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बुधवार काे उनकी बहू व उसके पिता की रिपाेर्ट भी पाॅजिटिव आई। वृद्धा में यह वायरस उनकी बहू के चाैहाबाे सेक्टर 18 निवासी पिता से ही पहुंचा, जिनकी घंटाघर में दुकान है। यह क्षेत्र हाॅटस्पाॅट उदयमंदिर व मेड़ती गेट के पास हाेने से वे किसी संक्रमित की चपेट में आ गए। गत 5 अप्रैल काे ही ये बुजुर्ग अपनी बेटी से मिलने उसके चाैहाबाे पहला पुलिया स्थित ससुराल पहुंचे थे। जहां वे अपनी बेटी व समधन से भी मिले। इसके कुछ दिन बाद बेटी की सास काे बुखार व खांसी की शिकायत हुई। एमडीएमएच में जांच करवाने पर वे पॉजिटिव आई। फिर उनके परिजनों व रिश्तेदारों की जांच में बहू व समधी भी संक्रमित पाए गए।शास्त्रीनगर के वृद्ध, चौहाबो के युवक व दर्पण सिनेमा की महिला के रिपीट सैंपल पाॅजिटिवबुधवार काे एमडीएमएच में भर्ती 2 व जाेधपुर एम्स में भर्ती एक राेगी के रिपीट सैंपल भी पाॅजिटिव आए। इनमें शास्त्रीनगर निवासी शहर के पहले पाॅजिटिव के चाचा महेश शामिल हैं, जाे तुर्की से संक्रमित हाेकर जाेधपुर लाैटे थे। यह उनका तीसरा रिपीट सैंपल है। जबकि उनकी पत्नी मीना व भतीजा हिमांशु स्वस्थ हाेकर घर लाैट चुके हैं। इनके अलावा ज्वाला विहार निवासी 19 वर्षीय अक्षित का भी रिपीट टेस्ट पाॅजिटिव आया, जाे जाेधपुर एम्स में भर्ती है। वह लंदन से मुंबई होते हुए 18 मार्च काे जाेधपुर पहुंचा था। उसके परिजनाें की क्वारैंटाइन अवधि पूरी हाेने के बाद डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। दर्पण सिनेमा के पीछे रहने वाली रशिदा का रिपीट टेस्ट भी पाॅजिटिव आया है।इनसे पहले 13 अप्रैल को 30 व 14 को 16 रोगी मिले थे।
Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 01:41 UTC