Hindi NewsLocalRajasthanMurder Accused Arrestedमोबाइल चोरी के शक में अधेड़ की हत्या का मामला: गुजरात भागने की फिराक में था हत्या का आरोपी शैतानसिंह, गिरफ्तारपाली 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकरायपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।रायपुर थाना क्षेत्र के बिराटियां खुर्द गांव में मोबाइल चोरी के शक में हेयर शैलून चलाने वाले अधेड़ की हत्या के आरोपी को रायपुर थाना पुलिस ने सोमवार को रातड़िया गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी गुजरात के राजकोट भागने की तैयारी में था लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसके दस्तयाब कर लिया। रायपुर थानाप्रभारी मनोज राणा ने बताया कि मामले में सेंदड़ा थाना क्षेत्र के खोखरी लगेत खेड़ा बाडीया निवासी 22 वर्षीय शैतानसिंह रावत पुत्र प्यारेसिंह रावत को गिरफ्तार किया। जिसने अपना जुल्म स्वीकार किया। मामले में शेष आरोपियो की तलाश जारी हैं।ज्ञात रहे कि थाना क्षेत्र के मेसिया गांव निवासी 45 वर्षीय रूपाराम पुत्र गोविन्दराम सैन बिराटियां गांव में बाबा रामदेव मंदिर के निकट हेयर शैलून चलाता हैं। रविवार शाम को खेड़ा मामावास गांव निवासी सोहनलाल मेघवाल उसकी दुकान के बाहर बैठा था। इस दौरान उसका मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब उसे पता चला तो उसने रूपाराम सैन से मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि प्रवीणसिंह नाम का युवक उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। जिस पर रूपाराम जाकर मोबाइल वापस लेकर आया और सोहनलाल मेघवाल को सौंपा।मृतक रूपाराम पुत्र सैन (फाइल फोटो)इस दौरान वहां खड़े झूठा बाड़िया निवासी शैतानसिंह रावत ने रूपाराम सैन पर आरोप लगाया कि मोबाइल चोरी उसने ही किया तथा प्रवीणसिंह का झूठा नाम ले रहा हैं। इस बात पर दोनों में बहस हुई तो शैतानसिंह रावत व उसके साथियों ने रूपाराम सैन से मारपीट की। मारपीट के दौरान शैतानसिंह ने रूपाराम के सिर पर पत्थर से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए से बर अस्पताल ले गए लेकिन बीच रास्ते में मौत हो गई। मामले में रायपुर थानाप्रभारी मनोज राणा के नेतृत्व में रविवार देर शाम से आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर उसकी तलाश में भेजी गई थी। एक टीम ने सोमवार को आरोपी को रातड़िया गांव से दस्तयाब किया।
Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 11:07 UTC