हाजीपुर में 828 कार्टून विदेशी शराब बरामद: ट्रक से 828 कार्टून विदेशी शराब बरामद, 4 पिकअप भी पुलिस ने किया जब्त, 6 लोगों की हुई गिरफ्तार - News Summed Up

हाजीपुर में 828 कार्टून विदेशी शराब बरामद: ट्रक से 828 कार्टून विदेशी शराब बरामद, 4 पिकअप भी पुलिस ने किया जब्त, 6 लोगों की हुई गिरफ्तार


Hindi NewsLocalBiharWine Recovered From Truck In Hazipur; Bihar Police Recovered PickupVan; Bihar Wine Latest Newsहाजीपुर में 828 कार्टून विदेशी शराब बरामद: ट्रक से 828 कार्टून विदेशी शराब बरामद, 4 पिकअप भी पुलिस ने किया जब्त, 6 लोगों की हुई गिरफ्तारवैशाली 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकट्रक से शराब की हुई बरामदगी।वैशाली जिले के हाजीपुर औधोगिक थाना क्षेत्र के सिपेट के पास सड़क किनारे पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रक पर लदा 828 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं, मौके पर से 4 पिकअप वैन और 6 मजदूर को गिरफ्तार किया गया है।तहखाना में रखी थी शराबपुलिस ने जप्त ट्रक की तलाशी ली । इस दौरान ट्रक के अंदर तहखाना में छुपाकर रखी गई शराब बरामद की गई। वहीं मौके पर से 4 पिकअप वैन भी बरामद किया गया है। पुलिस की भनक लगते ही ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गया। वहीं मौके से ट्रक के पास से 6 मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक से बरामद शराब की कीमत करीब 41 लाख से अधिक आंकी जा रही है।सीमेंट का ईंट लदा हुआ थाबरामद ट्रक के ऊपर और पीछे सीमेंट का बना ईंट लदा हुआ था। उसी की आड़ में शराब रखी गई थी। सदर एडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि गिरफ्तार मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 15:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */