Ranthambore Tigress Fight: Mother Riddhi Attacks Daughter Mahi for Lake Area

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टेरेटोरियल फाइट के दौरान बाघिन मां-बेटी एक-दूसरे पर गुर्राती रहीं।रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में 17 मार्च को दो बाघिन (मां-बेटी) आपस में भिड़ गईं। बाघिन रिद्धि और उसकी बेटी माही के बीच करीब डेढ़ मिनट तक टेरिटोरियल फाइट चली।. बाद में बेटी को मां के आगे सरेंडर करना पड़ा। सफारी पर आए टूरिस्ट ने इस पूरे दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया।रणथंभौर के जोन नंबर 3 स्थित राजबाग में झाड़ियों के बीच एक बार फिर मां-बेटी (बाघिन) आमने-सामने आ गईं।राजबाग इलाके में आमने-सामने हुईं मां-बेटी रणथंभौर की प्रसिद्ध टाइग्रेस रिद्धि टी-124 और उसकी बेटी आरबीटी-2504 माही के बीच लड़ाई अपने इलाके को लेकर हुई। रिद्धि की उम्र 7 और माही की करीब 3 साल है।दोनों ने तीन से चार बार एक-दूसरे पर हमला किया है। मां-बेटी दहाड़ती हुईं एक-दूसरे पर अटैक करती हैं। जोन नंबर 3 स्थित राजबाग में झाड़ियों के बीच दोनों में अपने इलाके को लेकर जंग चलती रही।इस बार की टेरेटोरियल फाइट में भी मां रिद्धि अपनी बेटी पर भारी पड़ी।तीन महीने पहले हुई फाइट में दोनों घायल गई थीं मां रिद्धि और बेटी माही के बीच ये पहली बार नहीं है, जब दोनों इलाके को लेकर आमने-सामने हुई हैं। तीन महीने पहले भी मां-बेटी इसी जोन नंबर तीन में भिड़ गई थीं।जोन नंबर तीन में अपनी जगह बनाने के लिए दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया था। इस हमले में रिद्धि के पैर में गंभीर चोट आई थी। माही के कान पर गहरा घाव लगा था। (पढ़ें पूरी खबर)एक्सपर्ट बोले- ये सामान्य व्यवहार, जगह बनाने की कोशिश करते हैं वन्य जीव विशेषज्ञों के अनुसार, रणथंभौर में बाघों के बीच इस तरह की टेरिटोरियल फाइट सामान्य व्यवहार का हिस्सा है। जैसे-जैसे शावक बड़े होते हैं, वे अपनी अलग टेरिटरी स्थापित करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कई बार मां और संतानों के बीच भी संघर्ष की स्थिति बन जाती है।रिद्धि T-124 रणथंभौर की चर्चित टाइग्रेस में से एक है। बेटी माही T-2504 जैसे-जैसे वयस्क हो रही है वह अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। एक्सपर्ट की मानें तो रणथंभौर में जंगल का असली कानून ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ ही है, जहां हर बाघ को अपनी टेरिटरी के लिए संघर्ष करना पड़ता है।------बाघिनों की लड़ाई की यह खबर भी पढ़िए…रणथम्भौर में बाघिन रिद्धि पर फिर हमलावर हुई उसकी बेटी, डेढ़ मिनट तक हुई फाइटसवाई माधोपुर में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में एक बार फिर मां-बेटी के बीच शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला था। बाघिन रिद्धि की बेटी मीरा लगातार अपनी मां की टेरिटरी पर दावा ठोक रही है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

March 18, 2026 05:32 UTC


Stock in News: ₹632 करोड़ डाले इस कंपनी में SBI MF ने, फटाक से 20% उछल पड़ा शेयर

Stock in News: होम और ब्यूटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली ऑनलाइन मार्केटप्लेस अर्बन कंपनी के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने ₹632 करोड़ की ब्लॉक डील के जरिए शेयरों की खरीदारी की तो इसकी चमक बढ़ गई। एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास पहले से ही कंपनी के शेयर थे। अब कंपनी ने अपनी हिस्सेदारी और बढ़ाई तो निवेशकों ने इसे पॉजिटिव तौर पर लिया और धड़ाधड़ खरीदारी करने लगे। इस कारण शेयर रॉकेट बन गए जिसका कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया तो भाव कुछ नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 10.33% की बढ़त के साथ ₹121.20 (Urban Company Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 19.80% उछलकर ₹131.60 तक पहुंच गया था।Urban Company में कितनी होल्डिंग है SBI Mutual Fund की? एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अर्बन कंपनी के ₹632.2 करोड़ के शेयर खरीदे जो कंपनी की करीब 4% आउटस्टैंडिंग इक्विटी के बराबर है। 31 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास पहले से ही इस कंपनी में 1.89% हिस्सेदारी थी। बता दें कि मंगलवार को अर्बन कंपनी के शेयरों की बड़ी ब्ल़ॉक डील हुई थी जिसमें तीन एंटिटीज ने कंपनी के करीब 4.6% आउटस्टैंडिंग इक्विटी की बिक्री की थी।इसके मौजूदा शेयरहोल्डर्स DF International II Fund, और वेलिंगटन हैडले हार्बर ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी तो एबीजी कैपिटल ने दिसंबर के आखिरी में 1.36% हिस्सेदारी में से 1.2% हिस्सेदारी यानी 1.74 करोड़ शेयर बेच दिए। अर्बन कंपनी के शेयरों में ब्लॉक डील ऐसे समय में हुई, जब मंगलवार को इसके छह महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन समाप्त हुआ जिसके तहत नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक इसके 94.09 करोड़ शेयर यानी 66% आउटस्टैंडिंग इक्विटी ट्रेडिंग के लिए फ्री हो गए।अब तक कैसा रहा Urban Company के शेयरों का सफर? अर्बन कंपनी के ₹1,900.24 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-12 सितंबर 2025 तक खुला था। इसके ₹103.00 के भाव पर जारी शेयर पिछले साल 17 सितंबर को घरेलू मार्केट में करीब 57% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद उछलकर यह 22 सितंबर 2025 को ₹201.00 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक 95% से अधिक मुनाफे में पहुंच गए।हालांकि अर्बन कंपनी के आईपीओ निवेशकों को तगड़ा शॉक तब लगा, जब शेयरों की तेजी थम गई और कुछ ही महीने बाद यह आईपीओ प्राइस के भी नीचे आ गया। प्रॉफिटेबिलिटी से जु़ड़ी चिंता और नए इंस्टाहेल्प सर्विस में बढ़ते निवेश ने शेयरों पर दबाव बनाया। रिकॉर्ड हाई से यह 6 ही महीने में 52.06% टूटकर इस महीने की शुरुआत में 2 मार्च 2026 को ₹96.35 के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 108.98 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए थे और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई थी।

Source:NDTV

March 18, 2026 04:44 UTC


Stock Market Today: आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 518 अंक उछला, Nifty 23700 अंक के ऊपर

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 18 मार्च 2026 को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 518.84 अंक बढ़कर 76,589.68 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 157.75 अंक की बढ़त के साथ 23,738.90 के ऊपर पहुंच गया।पिछले दो कारोबारी सत्रों की बढ़त को जारी रखते हुए, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान के बीच यह तेजी देखने को मिली। IT शेयरों में आई जबरदस्त तेजी ने भी घरेलू बाजारों में इस सकारात्मक रुझान को बढ़ावा दिया।सेंसेक्स की 30 कंपनियों का हालसेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं।वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.46 प्रतिशत गिरकर 101.9 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।एशियाई बाजारों का हालएशियाई बाज़ारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी लगभग 4 प्रतिशत उछला, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज़्यादा चढ़ा, जबकि शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 4,741.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,225.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।17 मार्च को तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजारशेयर बाजार 17 मार्च को लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75% बढ़कर 76,070.84 पर बंद हुआ। निफ्टी 172.35 अंक या 0.74% बढ़कर 23,581.15 पर बंद हुआ।यह भी पढ़ें: निफ्टी 21000 तक फिसल सकता है… महंगे तेल से बाजार पर दबाव, Emkay की चेतावनीयह भी पढ़ें: ग्लोबल अनिश्चितता से बढ़ी कंपनियों की धड़कनें, क्या अटकेंगे मेगा IPO प्लान? दांव पर 70000 करोड़ की लिस्टिंग

Source:NDTV

March 18, 2026 04:22 UTC


आज के टॉप पिक्स: टेक महिंद्रा, विप्रो समेत इन 5 स्टॉक्स में हैं बड़े अपडेट्स, निवेशकों की रहेगी नजर

हम आपके लिए 5 ऐसे स्टॉक्स लाए हैं, जिनमें बड़े अपडेट्स हैं। इन अपडेट्स की वजह से आज इनमें बड़ी हलचल की उम्मीद है। इनमें मफतलाल इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा,हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, विप्रो और सीगल इंडिया शामिल हैं। आइए जानें क्या हैं अपडेट्स और कंपनी के शेयर प्राइस ट्रेंड…पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर सतर्कता के बीच वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी-50 के बुधवार को स्थिर रुख के साथ खुलने की उम्मीद है। इस बीच हम आपके लिए 5 ऐसे स्टॉक्स लाए हैं, जिनमें बड़े अपडेट्स हैं। इन अपडेट्स की वजह से आज इनमें बड़ी हलचल की उम्मीद है। इनमें मफतलाल इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा,हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, विप्रो और सीगल इंडिया शामिल हैं। आइए जानें क्या हैं अपडेट्स और कंपनी के शेयर प्राइस ट्रेंड…मफतलाल इंडस्ट्रीज कंपनी को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी) से 114 करोड़ रुपये का पांच साल का ऑर्डर मिला है। इसके तहत, ओडिशा के 16 जिलों में 500 रोबोटिक लैब स्थापित की जाएंगी।शेयर प्राइस ट्रेंड: मफतलाल इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार को करीब 1 फीसद ऊपर 115.15 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अबतक करीब 24 प्रतिशत का नुकसान कराने वाले इस स्टॉक ने शुरुआत से करीब 55 प्रतिशत का फायदा भी पहुंचाया है।टेक महिंद्रा कंपनी की सहायक कंपनी टेक महिंद्रा लंदन ने मिदाद कंपनी से टेक महिंद्रा अरबिया में उसकी 20% हिस्सेदारी 206.2 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए समझौता किया है। इसके बाद टेक महिंद्रा अरबिया पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।शेयर प्राइस ट्रेंड: टेक महिंद्रा के शेयर मंगलवार को मामूली तेजी के साथ 1339.70 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अबतक इसमें करीब 17 प्रतिशत की गिरावट आई है। अगर शुरुआत से अबतक के रिटर्न की बात करें तो इसने 889 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज कंपनी ने 'एजेंटवर्स' नाम से एक एंटरप्राइज AI एजेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसमें 600 से अधिक तैनाती के लिए तैयार AI एजेंट शामिल हैं।शेयर प्राइस ट्रेंड: हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को 1.67% की गिरावट के साथ 410 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अबतक इसमें करीब 46 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। शुरुआत से अबतक इसने करीब 50 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।विप्रो कंपनी ने AI सॉफ्टवेयर डिलीवरी प्लेटफॉर्म कंपनी, हार्नेस के साथ सहयोग की घोषणा की है। इसका उद्देश्य वैश्विक उद्यमों को बेहतर मोमेंटम के साथ AI-नेटिव सॉफ्टवेयर डिलीवरी में मदद करना है।शेयर प्राइस ट्रेंड: विप्रो के शेयर मंगलवार को दो प्रतिशत से अधिक नुकसान के साथ 191.10 रुपये पर बंद हुए। इस साल अबतक इसने अपने निवेशकों को 28 फीसद से अधिक का निगेटिव रिटर्न दिया है। शुरुआत से अबतक की बात करें तो इसने 2669% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।सीगल इंडिया कंपनी की सहायक कंपनी सीगल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से 207 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं के लिए सबसे कम बोलीदाता (L1) बनकर उभरी है। ये परियोजनाएं लुधियाना में विश्व स्तरीय शहरी सड़कों के निर्माण से संबंधित हैं।

Source:NDTV

March 18, 2026 03:55 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */