Fatehabad Murder: Police Mute Spectators as Youth Stabbed; CCTV Footage Emerges

होमगार्ड जवानों के सामने युवक का मर्डर, VIDEO:फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा मोहल्ले में पुलिसकर्मियों के सामने से भागता नजर आता एक हमलावर। इनसेट में मृतक संदीप की फाइल फोटोहरियाणा के फतेहाबाद में युवक संदीप उर्फ दीपा के मर्डर मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें कार में सवार युवक आकर झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान नाके पर दो होमगार्ड जवान खड़े भी दिखते हैं, लेकिन वह झगड़े को रोकने की कोशि. वारदात करने के बाद हमलावर उनके सामने से ही फरार हो जाते है। परिवार के लोगों ने हत्या करने का आरोप पड़ोस में ही रहने वाले युवकों पर लगाया है। अब शहर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए वीडियो फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है।मृतक संदीप उर्फ दीपा (25) गुरुनानकपुरा मोहल्ला में अपनी ननिहाल में रहता था। उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य सिरसा में रहते हैं। उसके मामा काका सिंह और मामी सुनीता ने बताया कि संदीप छह भाई-बहनों ( 4 बहन और 2 भाई) में दूसरे नंबर का था। वह बचपन से ही उनके पास रहता था।उधर, पुलिस के अनुसार, संदीप पर पांच केस दर्ज हैं। इनमें नशा बेचने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत जबकि बाकी चोरी, लड़ाई-झगड़े के आरोप में दर्ज हैं। वह जेल भी काट चुका था। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि मामले में होमगार्ड जवानों की लापरवाही सामने आई है। दोनों होमगार्ड होशियार सिंह व मुकेश कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।सीसीटीवी फुटेज में घर के अंदर से डंडा लेकर आता दिखता संदीप उर्फ दीपा।जानिए… सीसीटीवी फुटेज में क्या नजर आ रहागुरुनानकपुरा मोहल्ले की गली में नाका लगा हुआ : घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें नजर आ रहा है कि गुरुनानकपुरा मोहल्ले की गली में नाका लगा हुआ है। यहां दो होमगार्ड तैनात है। इस नाके के पास स्थित घर के बाहर एक कार आकर रुकी। इस कार में सवार एक युवक नीचे उतरकर संदीप उर्फ दीपा से झगड़ा करता है। फिर भीड़ इकट्‌ठी हो जाती है।घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें नजर आ रहा है कि गुरुनानकपुरा मोहल्ले की गली में नाका लगा हुआ है। यहां दो होमगार्ड तैनात है। इस नाके के पास स्थित घर के बाहर एक कार आकर रुकी। इस कार में सवार एक युवक नीचे उतरकर संदीप उर्फ दीपा से झगड़ा करता है। फिर भीड़ इकट्‌ठी हो जाती है। संदीप पर चाकू से किए गए कई वार: इस दौरान तैनात दोनों होमगार्ड एक बार उनकी तरफ जाते हैं, फिर आकर दीवार के पास खड़े हो जाते हैं। एक होमगार्ड जवान फोन पर बात करता है। इसी बीच संदीप अपने घर में जाकर डंडा लेकर आता है। कुछ ही पलों बाद हमलावर संदीप पर चाकू से वार कर देते हैं।इस दौरान तैनात दोनों होमगार्ड एक बार उनकी तरफ जाते हैं, फिर आकर दीवार के पास खड़े हो जाते हैं। एक होमगार्ड जवान फोन पर बात करता है। इसी बीच संदीप अपने घर में जाकर डंडा लेकर आता है। कुछ ही पलों बाद हमलावर संदीप पर चाकू से वार कर देते हैं। होमगार्ड संदीप को बचाने की कोशिश नहीं करते: चाकू के वार से घायल होकर संदीप गिर पड़ता है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों में से एक युवक भागता हुआ नजर आता है। मगर, वहां मौजूद होमगार्ड उन्हें पकड़ने की कोशिश तक नहीं करते और ना ही संदीप को बचाने की कोशिश करते है।गुरुनानकपुरा मोहल्ले में नाके पर तैनात होमगार्ड जवानों के सामने कार में आए हमलावर।एसपी ने नशे की रोकथाम के लिए लगवाए थे नाकेगुरुनानकपुरा मोहल्ले को फतेहाबाद शहर में नशे का गढ़ माना जाता है। यहां पर पहले बड़े स्तर पर नशे की बिक्री होती रही है। एसपी सिद्धांत जैन ने फतेहाबाद में तैनाती के कुछ दिन बाद ही गुरुनानकपुरा मोहल्ले में तीन-चार जगहों पर परमानेंट नाके लगवा कर उन पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान तैनात करवाए थे।एसएचओ बोले-एकदम से हुआ घटनाक्रमशहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुरुनानकपुरा मोहल्ले में सुरक्षा की दृष्टि से नाकों पर पुलिस और होमगार्ड तैनात है। यह घटनाक्रम एकदम से हुआ है। पुलिस ने मृतक संदीप के मामा हरजिंद्र उर्फ काका की शिकायत पर सुरेंद्र उर्फ छिंदा, मंगत उर्फ मंगा और 5 अन्य समेत 7 लोगों पर केस दर्ज किया है।डीएसपी के नेतृत्व में चार टीमें गठितएसपी सिद्धांत जैन ने संदीप उर्फ दीपा के मर्डर के आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में चार टीम गठित कर दी गई है। इनमें गुरुनानकपुरा चौकी, सिटी थाना पुलिस व सीआईए की टीमें शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।------------------ये खबर भी पढ़ें…फतेहाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या:पड़ोसियों पर हमले का आरोप; गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरफतेहाबाद शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ले में रविवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

March 16, 2026 10:52 UTC


बिहार राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी के साथ 'खेला', वोट देने नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 और RJD के 1 विधायक

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है। एनडीए खेमे के लगभग सभी विधायक अपना वोट डाल चुके हैं, जबकि महागठबंधन खेमे में कुछ विधायकों की अनुपस्थिति ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस के तीन विधायक अब तक मतदान के लिए नहीं पहुंचे हैं। इनमें वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद, फारबिसगंज से विधायक मनोज विश्वास और मनिहारी के विधायक मनोहर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा राजद के विधायक फैसल रहमान भी अभी तक मतदान करने नहीं पहुंचे हैं।इन चार विधायकों के मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचने से महागठबंधन उम्मीदवार एडी सिंह की चिंता बढ़ गई है। महागठबंधन के नेता लगातार इन विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। पटना में हैं कांग्रेस के 3 विधायक सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के गायब तीनों विधायक फिलहाल पटना में ही मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अभी तक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। इसे लेकर महागठबंधन खेमे में बेचैनी बढ़ गई है और पार्टी नेतृत्व स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

March 16, 2026 10:48 UTC


'यह हमारा आखिरी चुनाव; अब बाल-बच्चा लड़ेगा', बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने किया एलान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।वहीं AIMIM और कांग्रेस तथा बसपा विधायकों के समर्थन से तेजस्वी यादव भी एक सीट जीतने की बात कह रहे हैं। वहीं इसी बीच जेल में बंद जेडीयू के विधायक अनंत सिंह भी राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए पहुंचे हैं।वोट देने पहुंचे अनंत सिंह वह एंबुलेंस में बैठकर वोट देने पहुंचे। वहीं, वोट देकर बाहर निकलने के बाद जेल से बाहर आने के सवाल पर उन्होंने मीडिया को बताया कि वह जल्द ही जेल से बाहर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समर्थक निराश ना हों, लगभग एक महीना में वह बाहर आ जाएंगे।

March 16, 2026 10:47 UTC


'एपस्टीन वाले पोस्ट से प्रतिष्ठा को नुकसान', हरदीप पुरी की बेटी पहुंची कोर्ट, ₹10 करोड़ का हर्जाना मांगा

लेखक के बारे में अशोक उपाध्याय अशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।... और पढ़ें

March 16, 2026 10:44 UTC


मार्च के अंत तक फिर पटरी पर लौटेंगी रांची–लोहरदगा रूट की राजधानी सहित तमाम ट्रेनें

जागरण संवाददाता, रांची। रांची और लोहरदगा के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ढाई महीने से प्रभावित रांची–लोहरदगा रेलखंड पर मार्च माह के अंत तक ट्रेनों का परिचालन फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।भारतीय रेल ने कोयल नदी पर बने रेलवे पुल की मरम्मत का काम तेज कर दिया है और इसे अंतिम चरण में बताया जा रहा है। पुल के पिलरों में दरार आने के कारण रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन लोहरदगा और टोरी तक रोक दिया था। इसके बाद कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त दूरी और समय का सामना करना पड़ रहा है। पुल के पिलर में दरार आने से रोका गया था परिचालन जानकारी के अनुसार लोहरदगा और ईरगांव रेलवे स्टेशन के बीच स्थित कोयल नदी रेलवे पुल के पिलरों में दरार पाई गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तत्काल इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया।मरम्मत कार्य के दौरान पुल के पिलर संख्या चार और छह के बीच पहले जहां 12 मीटर का गार्डर था, वहां अब 24 मीटर का स्टील गार्डर लगाया गया है। साथ ही पिलर संख्या पांच को हटा दिया गया है, ताकि पुल पर पड़ने वाले भार को बेहतर तरीके से संभाला जा सके। रेलवे के अनुसार स्टील गार्डर हल्का होने के कारण संरचना पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा। बाद में पिलर को स्थायी रूप से तैयार कर लिया जाएगा।अभी 20 मार्च तक ट्रेनों का रूट डायवर्ट मरम्मत कार्य के कारण इस रेलखंड की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को फिलहाल वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है।इन ट्रेनों को टोरी–लोहरदगा–रांची मार्ग के बजाय टोरी–बरकाकाना–मेसरा–टाटीसिलवे होते हुए रांची तक चलाया जा रहा है।इस कारण यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है और यात्रा समय भी बढ़ गया है। राजधानी सहित कई ट्रेनें प्रभावित इस रेलखंड के बंद रहने से कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

March 16, 2026 10:16 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */